फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Literature Fest at hotel Taj

साहित्य और लेखन में रुचि है आइए लिट्रेचर फेस्ट में

Thu, 07 Nov 2013 12:40 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Nov 2013 12:40 AM IST
विज्ञापन
Literature Fest at hotel Taj
साहित्य और लेखन में रुचि रखने वाले ट्राइसिटी के लोगों के लिए तीन दिन तक चंडीगढ़ लिट्रेचर फेस्ट-2013 का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह वीरवार से होटल ताज में शुरू होगा। अदब फाउंडेशन की ओर से आयोजित फेस्ट में भारत और विदेश से 13 जाने माने लेखक और फिल्मी दुनिया से जुड़े लोग शिरकत करेंगे।

अदब फाउंडेशन के चेयरमैन और दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन मितुल दीक्षित ने बुधवार को फेस्ट के बारे में जानकारी दी। मितुल ने बताया कि फेस्ट की शुरुआत व्हट कम्स फर्स्ट...ग्रेट राइटिंग और ग्रेट क्रिटिसिज्म थीम पर पैनल डिस्कशन के साथ होगी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के लेखक इसमें शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि तीन दिन तक साहित्य राजनीति और समाज जैसे पहलुओं पर लेखक मंथन करेंगे। इसमें सभी के लिए एंट्री फ्री रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फेस्ट अलग-अलग सेशन रखे गए हैं। इनमें गैस द बुक, रीडिंग सेशन, आर्ट एंड राइटिंग कंपीटीशन आदि शामिल है।

दीपा मेहता भी करेंगी शिरकत
चंडीगढ़ लिट्रेचर फेस्ट में ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुकी फिल्म मिडनाइट्स चिल्ड्रन भी दिखाई जाएगी। फिल्म निर्देशिका दीपा मेहता भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

चंडीगढ़ थियेटर फॉर थियेटर ग्रुप भी फेस्ट में अपनी प्रस्तुति देगा। फेस्ट में मंजिलें द डेस्टिनेशन के लेखक महमूद शाम, लेखिका निरुपमा दत्ता, विश्व ज्योति घोष, सिद्घार्थ चौधरी, किरण नागरकर जैसे लेखक हिस्सा लेगें।


फेस्ट में मयंक शेखर, असीम छाबड़ा, संजय चौहान, राजकुमार गुप्ता, राजीव मसद, बीए पास फिल्म के निदेशक अजय बहल, टेलीविजन कलाकार शिल्पा शुक्ला भी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed