{"_id":"5ceb1f8bbdec22071c2e068c","slug":"liquor-smuggling-on-fake-documents-of-army-two-arrested-in-kurukshetra-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: कुरुक्षेत्र में सेना के फर्जी दस्तावेज बना कर रहे थे शराब की तस्करी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: कुरुक्षेत्र में सेना के फर्जी दस्तावेज बना कर रहे थे शराब की तस्करी, दो गिरफ्तार
Mon, 27 May 2019 04:51 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 27 May 2019 04:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना के फर्जी दस्तावेजों के सहारे शराब की तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को अंग्रेजी शराब के कैंटर सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अंग्रेजी शराब से भरी 900 पेटियों के साथ एक टैंकर बरामद किया। चोरी छिपे यह शराब पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। दोनों आरोपियों के पास से लुधियाना, कानपुर और सिलीगुड़ी कैंट के फर्जी अथारिटी लेटर भी मिले।
विज्ञापन
शराब तस्करी के नेटवर्क का खुलासा करते हुए एसपी आस्था मोदी ने रविवार को बताया कि शनिवार को अपराध शाखा-एक के प्रभारी मनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम थाना सदर के क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान चिड़िया घर के नजदीक शाहाबाद की तरफ से आ रहे एक कैंटर को रोका गया। जब इस कैंटर की तलाशी ली गई तो उसके भीतर अंग्रेजी शराब की बोतलों से भरी 900 पेटी शराब मिली। पूछताछ के दौरान कैंटर चालक संजय निवासी इंदासर जिला राजगढ़, राजस्थान और हिसार के गांव मंगल पुठ्ठी निवासी संजय कुमार उर्फ संजू ने बताया कि यह शराब पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों से कैंटर में लदी शराब से संबंधित दस्तावेज मांगें तो उन्होंने भारतीय सेना की 23 जाट रेजिमेंट की मोहर लगे लेफ्टिनेंट कर्नल के हस्ताक्षर युक्त पत्र पेश किये। इसके साथ ही एक पत्र लुधियाना कैंट से कानपुर कैंट तथा दूसरे में कानपुर कैंट से सिलीगुड़ी कैंट की ऑथॉरिटी लेटर व कैंटर के कागजात पेश किये। इस दौरान जब पुलिस ने कैंटर में रखे सामान की जांच की तो उसे कागजों से अलग पाया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह सभी कागजात प्रशासन को गुमराह करने के लिए तैयार किए थे । इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर सदर थाना में धोखाधड़ी तथा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने शराब की पेटियों सहित कैंटर को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने उक्त आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन