फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   likely to increase upper age limit for government job

गुड न्यूज, नई भर्ती में बढ़ सकती है अधिकतम आयु सीमा

Sun, 25 Oct 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 25 Oct 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
likely to increase upper age limit for government job

चंडीगढ़ प्रशासन ने हाल ही में 329 क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की। इसमें प्रशासन भर्ती में अधिकतम आयु सीमा बढ़ा सकता है।

विज्ञापन


इस संबंध में एडवाइजर विजय कुमार देव ने वित्त सचिव सर्वजीत सिंह को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 तय किया है। जिसका कर्मचारी संगठन लगातार विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि यूटी प्रशासन भर्ती में कुछ नियम पंजाब के तो कुछ केंद्र सरकार के फालो करता है। लेकिन क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के लिए आयु सीमा अपने स्तर पर तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में 18 से 37 वर्ष और केंद्र में 27 साल नौकरी की अधिकतम सीमा

likely to increase upper age limit for government job

पंजाब में 18 से 37 वर्ष और केंद्र सरकार में 27 साल नौकरी की अधिकतम सीमा होती है। सीटीयू कर्मचारी यूनियन के सेक्रेटरी रणजीत सिंह आयु सीमा बढ़ाने को लेकर एडवाइजर विजय कुमार देव से मिले।

एडवाइजर विजय कुमार देव ने मामले में कर्मचारी यूनियन के नेताओं को भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि एडवाइजर ने इस मामले में कार्रवाई के लिए वित्त सचिव सर्वजीत सिंह को आदेश दिए हैं।

उधर चंडीगढ़ सांसद किरण खेर ने भी कहा कि यूटी में सरकारी नौकरी में आयु सीमा में बढ़ोतरी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह मामले को संसद में भी उठाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed