फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   light to moderate rain at some places in Punjab from February 18

Punjab Weather: 18 फरवरी से फिर बिगड़ेंगे मौसम के मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में होगी बारिश

Tue, 13 Feb 2024 12:17 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 13 Feb 2024 12:17 AM IST
सार

मौसम विभाग के डायरेक्टर एके सिंह के मुताबिक बर्फबारी के कारण पहाड़ी इलाकों से आ रही शीत लहरों के कारण खास तौर से पहाड़ों के साथ लगते पंजाब के शहरों में बेहद ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
light to moderate rain at some places in Punjab from February 18
पंजाब का मौसम 18 फरवरी से बदलेगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में 18 फरवरी से मौसम के मिजाज एक बार फिर बिगड़ने जा रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 18 फरवरी से पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ेगी। जिससे दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाने की संभावना है। 
विज्ञापन


सोमवार को धूप न निकलने के चलते दिन के तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। शीत लहरों के कारण अमृतसर व मोगा 3.6 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ज्यादा ठंडे रहे। अमृतसर का तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के डायरेक्टर एके सिंह के मुताबिक बर्फबारी के कारण पहाड़ी इलाकों से आ रही शीत लहरों के कारण खास तौर से पहाड़ों के साथ लगते पंजाब के शहरों में बेहद ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं लुधियाना का न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री, पटियाला का 7.0 (सामान्य से 2.0 डिग्री नीचे), पठानकोट का 6.7, बठिंडा का 5.0 डिग्री (सामान्य से 2.5 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 5.5, गुरदासपुर का 6.2, एसबीएस नगर का 7.9, बरनाला का 5.1, जालंधर का 4.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक 23.7 डिग्री का तापमान समराला का दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का अधिकतम तापमान 21.7, लुधियाना का 22.0, पटियाला का 22.4, पठानकोट का 22.9, बठिंडा का 22.4, फरीदकोट का 21.5, गुरदासपुर का 20.0, जालंधर का 20.5 डिग्री दर्ज किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed