{"_id":"65bf0db7d88680880b0df0e1","slug":"light-rain-occurring-in-many-areas-of-punjab-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather: पंजाब में दिन का पारा 0.9 डिग्री गिरा, रुक-रुक कर हो रही बारिश, ओलावृष्टि के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather: पंजाब में दिन का पारा 0.9 डिग्री गिरा, रुक-रुक कर हो रही बारिश, ओलावृष्टि के आसार
Sun, 04 Feb 2024 09:43 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 04 Feb 2024 09:43 AM IST
सार
फरवरी महीने की शुरुआत से ही पंजाब में बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में बरसात हो रही है। उधर, चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में सुबह से बरसात होने से मौसम सुहावना हो गया है।
विज्ञापन
Punjab Weather News:
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में मौसम का मिजाज और बिगड़ने जा रहा है। रविवार को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। चंडीगढ़ और आसपास रविवार की सुबह हल्की बारिश हुई है। बरसात के बाद ठंड बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की संभावना भी जताई है। उधर, शनिवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। इससे दिन के तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर का तापमान 16.4 डिग्री (सामान्य से 3.8 डिग्री नीचे), लुधियाना का 18.2 डिग्री (सामान्य से 2.0 डिग्री नीचे), पटियाला का 19.8 डिग्री (सामान्य से 1.1 डिग्री नीचे), पठानकोट का 15.5, गुरदासपुर का 14.5, एसबीएस नगर का 18.3, बरनाला का 18.1, फरीदकोट का 19.2, फिरोजपुर का 15.8 और जालंधर का 16.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 3.3 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। सबसे कम 7.6 डिग्री के तापमान के साथ मोगा ठंडा रहा। इसके अलावा अमृतसर का पारा 10.3, लुधियाना का 9.4, पटियाला का 8.4, पठानकोट का 9.2, बठिंडा का 9.0, फरीदकोट का भी 9.0, गुरदासपुर का 9.0, एसबीएस नगर का 10.1, बरनाला का 9.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बारिश की भविष्यवाणी की है। सोमवार को पंजाब में कई जगहों पर घना कोहरा देखने को मिलेगा।