फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Life started getting affected due to cold and fog in the morning and evening

Chandigarh News: सुबह-शाम ठंड, धुंध से प्रभावित होने लगा जनजीवन

Tue, 05 Dec 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Life started getting affected due to cold and fog in the morning and evening
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल समेत पंजाब व हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से सुबह और शाम को ठंड बढ़ गई है। धुंध से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों तक ट्राइसिटी के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे सर्दी बढ़ेगी। सुबह के समय सर्द हवाओं के साथ घनी धुंध और कोहरे की चादर देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

पिछले दस साल के आंकड़ों को देखें तो दिसंबर के शुरुआती दिनों में ठंड बढ़ती जा रही है। 10 साल पहले आज ही के दिन 4 दिसंबर को शहर का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 2012 से 2021 तक दिसंबर में शहर का औसत अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक आगामी 10 दिसंबर तक शहर के तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार 5 से 7 दिसंबर तक ट्राइसिटी में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि 8 से 10 दिसंबर तक दो डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 11 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। इस दौरान दिन के तामपान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed