फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Life lost in road accident, relatives will get Rs 70 lakh compensation

Chandigarh News: सड़क हादसे में गई जान, परिजनों को मिलेगा 70 लाख रुपये मुआवजा

Mon, 07 Aug 2023 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Life lost in road accident, relatives will get Rs 70 lakh compensation
चंडीगढ़। मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक व्यक्ति के परिवार को 76.88 लाख रुपये मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। अंबाला के विक्रम सिंह (35) की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

दायर मामले के मुताबिक विक्रम की दो साल पहले अंबाला में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। विक्रम के परिवार ने अदालत में याचिका दायर कर कहा था कि मृतक पेस्टीसाइड और फर्टिलाइजर का कारोबारी था। उसकी महीने की कमाई करीब 50 हजार रुपये थी। उसी पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। पीड़ित परिवार ने एक करोड़ रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की थी। परिवार के मुताबिक 15 अक्तूबर, 2021 को विक्रम अपने दोस्त संजीव कुमार के साथ अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से दोसड़का से साढौरा जा रहा था। अचानक उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार को अंबाला निवासी रवि सागर चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया कि कार चालक बड़ी ही लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और दस्तावेज देखने के बाद मुआवजे का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed