{"_id":"e17b4b3b783ee7bf338c9a0e18ae4e26","slug":"letters-from-a-state-hospital-om-prakash-chautala","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौटाला ने जेल से भेजा लोगों के नाम ये संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौटाला ने जेल से भेजा लोगों के नाम ये संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 08 Apr 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो प्रमुख और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने राममनोहर लोहिया अस्पताल से प्रदेशवासियों के नाम एक संदेश भेजा है।
विज्ञापन
उन्होंने इनेलो उम्मीदवारों को विजयी बनाने का आहवान किया है। चौटाला ने मतदाताओं के लिए एक मार्मिक अपील जारी की है।
इनेलो प्रमुख ने इस पत्र में अपने स्वास्थ्य का हवाला देने के साथ ही प्रदेशवासियों की सपरिवार कुशलता की कामना करते हुए लिखा है कि वे उनके खुद दर्शन करना चाहते हैं लेकिन मजबूर हैं।
पत्र में उन्होंने यह भी कहा है कि 6 अप्रैल, 2001 को चौधरी देवीलाल के निधन के बाद किसान, मजदूर व कमेरे के सम्मान व संघर्ष की प्रतीक जिस पगड़ी की जिम्मेदारी प्रदेशवासियों ने उन्हें सौंपी थी दिन-रात मेहनत करके उन्हाेंने उस जिम्मेदारी को निभाया। 80 साल की उम्र के इस आखिरी पड़ाव पर पिछले 14 महीनों से नौजवानों के भूखे पेट को रोटी देने के बदले में जेल की यातनाएं सहते हुए भी वे प्रदेश की बर्बादी से चिंतित हैं।
विज्ञापन