फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   letter to president and sought approval for suicide with family

राष्ट्रपति से पूछा- परिवार संग सुसाइड कर सकता हूं

Thu, 28 May 2015 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Thu, 28 May 2015 05:21 PM IST
विज्ञापन
letter to president and sought approval for suicide with family

एक व्यक्ति ने राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर परिवार सहित आत्महत्या करने की मंजूरी मांगी। मामला हरियाणा के यमुनानगर के फर्कपुर थाना क्षेत्र की गीता कॉलोनी का है।

विज्ञापन


यहां के निवासी सुरेश कुमार सैनी ने चीफ जस्टिस व राष्ट्रपति को ज्ञापन शिकायत भेज परिवार सहित आत्महत्या करने की मंजूरी देने की मांग की। सैनी ने यह शिकायत जिले में बढ़ते क्राइम की शिकायत सीएम को करने के बाद पुलिस द्वारा सही जांच न करने पर दी। शिकायत की एक-एक कॉपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय ग्रह मंत्री, गवर्नर हरियाणा को भी भेजी है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति को भेजी शिकायत में सुरेश सैनी ने कहा कि जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध के खिलाफ उसने आवाज उठाई थी। इस संबंध में उसने जनवरी व फरवरी, 2012 में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। साथ ही विभिन्न समाचारों पत्रों की कटिंग मुख्यमंत्री को भेजी थी। तब मुख्यमंत्री ने तत्कालीन डीएसपी हेडक्वार्टर को इसकी जांच सौंपी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मुकदमा दर्ज कर रात को बेटियों समेत थाने ले गई

letter to president and sought approval for suicide with family

आरोप है कि डीएसपी ने उल्टा उनके खिलाफ ही थाना फर्कपुर में आइपीसी की धारा 186, 294, 332, 353 के तहत 27 अगस्त, 2012 को मुकदमा दर्ज करवा दिया। इसके बाद उन्होंने फर्कपुर के पूर्व एसएचओ से उनके बारे में आरटीआई मांगी तो इसका जवाब देने के बजाय उन्हें तंग किया जाने लगा।

सैनी का आरोप है कि एक दिन उसके पूरे परिवार पर मुकदमा दर्ज करके रात को 11 बजे उसे व उसके दोनों बेटियों को उठाकर पुलिस थाने ले गई। उसकी बेटियों पर पुलिस की वर्दी फाड़ने के आरोप लगाए गए। सैनी का कहना है कि सीआईए में ले जाकर उसकी पिटाई की गई।

उनका कहना है कि अपने ऊपर दर्ज झूठे मुकदमे को रद कराने के लिए वह कई बार अधिकारियों से मिला और पत्र भी लिखे लेकिन उसे न्याय देने के बजाय तंग किया जाता है।

उसने चेतावनी दी कि यदि उसे 25 जून तक इंसाफ न मिला तो वह पूरे परिवार समेत आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगा क्योंकि झूठे मुकदमे की वजह से उसका व उसके बच्चों का भविष्य खराब होता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed