फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Leopard spotted again in Chandigarh during curfew

चंडीगढ़ में फिर तेंदुए की दस्तक, कहीं आपके आसपास तो नहीं, जरूर बरतें ये सावधानियां

Wed, 01 Apr 2020 09:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 Apr 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted again in Chandigarh during curfew
सोमवार को मिले तेंदुए की फोटो। - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच एक बार फिर चंडीगढ़ में तेंदुए ने अपनी उपस्थिति का अहसास कराया है। सेक्टर- 34, 44 और 45 में मंगलवार को फिर तेंदुआ देखा गया है। तेंदुए की आहट से लोगों में दहशत का माहौल है। तेंदुए को लेकर तीनों सेक्टरों में लोग घरों में कैद हो गए हैं। चंडीगढ़ पुलिस और वन विभाग तेंदुए की लोकेशन को तलाश कर रहा है। 

विज्ञापन


सोमवार की सुबह शहर के सेक्टर-5 में तेंदुआ देखा गया था। हालांकि, वन विभाग और चंडीगढ़ पुलिस की टीम ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेंकुलाइज कर काबू कर लिया था। बाद में तेंदुए को वन विभाग की टीम ने देर रात जंगलों में छोड़ दिया था। इस घटना के महज कुछ घंटों बाद मंगलवार को फिर सेक्टर- 34, 44 और 45 में तेंदुआ देखा गया। 
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग और चंडीगढ़ पुलिस के जवान सतर्क हो गए। हालांकि, देर शाम तक तेंदुए की सही लोकेशन नहीं पता चल पाई थी। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। लोकेशन मिलते ही उसे शिकंजे में ले लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन और सीसीटीवी से ले रहे लोकेशन
सेक्टर-34, 44 और 45 के रूट पर तेंदुए को तलाशने के लिए वन विभाग और चंडीगढ़ पुलिस की टीम काम कर रही है। तेंदुए की सही लोकेशन के लिए पुलिस ड्रोन की मदद ले रही है। वन विभाग लोगों के घरों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वन विभाग ने दो टीमें बनाई हैं, जो अलग-अलग दिशा में तलाश में जुटी हुई हैं। 

मोरनी के जंगलों से आया है तेंदुआ

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन दिनों कर्फ्यू के कारण शहर में पसरा सन्नाटा जंगली जानवरों को शहर की ओर आकर्षित कर रहा है। चंडीगढ़ के सेक्टर-34, 44 और 45 में जो तेंदुआ देखा गया है, वह मोरनी के जंगलों से आया है। तेंदुए के पैरों के निशानों की पड़ताल के बाद ऐसी संभावना जताई जा रही है।

तेंदुआ दिखने पर इन नंबरों पर करें फोन  
यदि आपको अपने आसपास कहीं तेंदुआ दिखाई देता है तो घबराने के बजाय वन विभाग और पुलिस को सूचना दे सकते हैं। वन विभाग ने मोबाइल नंबर 9417216523, लैंडलाइन नंबर  01722700217 और पुलिस ने 112 नंबर जारी किए हैं।

तेंदुए को लेकर सतर्क रहें लोग 
तेंदुए को लेकर लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। यदि घर या आसपास कहीं तेंदुआ दिखता है तो घबराने के बजाय वन विभाग या संबंधित थाने में सूचना दें। घर के दरवाजे और खिड़कियों को बंद रखें। -डॉ. अब्दुल कय्यूम, आईएफएस, वन विभाग, चंडीगढ़ 

तेंदुआ दिखने पर क्या-क्या बरतें सावधानी

  • तेंदुआ अधिकांश रूप में उन पर हमला करता है जो बैठे या लेटे रहते हैं। 
  • तेंदुआ दिखने पर खड़े रहें, यदि आप खड़े रहेंगे तो वह हमला नहीं करेगा। 
  • पत्थर या डंडे से न मारें, इससे वह आक्रोशित होगा और हमला कर देगा। 
  • घर में रहने वाले पेट्स और बच्चों को घर के भीतर ही रखें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed