फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lehenga not on time, 40 thousand rupees will have to be returned

समय पर नहीं लहंगा, लौटाने होंगे 40 हजार रुपये

Sun, 06 Feb 2022 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Lehenga not on time, 40 thousand rupees will have to be returned
चंडीगढ़। 40 हजार रुपये अग्रिम राशि लेकर शादी के दिन तक न तो लहंगे की ठीक से सिलाई की गई और न ही समय पर दिया गया। यही नहीं, लहंगे के एवज में ली गई राशि भी नहीं लौटाई गई। मेसर्स लक्षिका कोचर प्राइवेट लिमिटेड ने सेवा में कोताही बरती है। यह टिप्पणी जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग-1 ने शिकायत पर सुनवाई के दौरान की।
विज्ञापन

आयोग ने लक्षिका कोचर प्राइवेट लिमिटेड और उसके सेल्समैन को निर्देश दिया कि वह शिकायतकर्ता को 40 हजार रुपये 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर के साथ लौटाए। इसके अलावा 10 हजार रुपये मुआवजा और पांच हजार रुपये मुकदमा खर्च भी अदा करना होगा। आदेश की प्रति मिलने के 30 दिनों के अंदर निर्देश का पालन नहीं करने पर लौटाई जाने वाली राशि और मुआवजा राशि पर 12 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज अदा करना होगा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मयंका अग्रवाल निवासी मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स मनीमाजरा चंडीगढ़ ने मेसर्स लक्षिका कोचर प्राइवेट लिमिटेड पीतमपुरा नई दिल्ली और चांदनी चौक के कोठा चंद स्थित मेसर्स लक्षिका कोचर प्राइवेट लिमिटेड के सेल्समैन असलम के खिलाफ जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने 3 अप्रैल 2021 को दिल्ली के बुटीक से 93 हजार रुपये का ब्राइडल लहंगा पसंद किया। इसके लिए 40 हजार रुपये अग्रिम भुगतान भी कर दिया। बाकी की राशि लहंगे की डिलीवरी के समय देनी थी। शिकायतकर्ता ने लहंगे के बारे में सेल्समैन से पूछा तो उसके फोन और टेक्सट मैसेज को नजरअंदाज कर दिया। शिकायतकर्ता ने कहा कि ट्रायल की अंतिम तिथि 15 मई 2021 तक लहंगा तैयार नहीं हो सका।

सेल्समैन ने दावा किया था कि शादी से पहले लहंगा दे दिया जाएगा। वहीं, सेल्समैन ने लहंगे का वीडियो और तस्वीर भेजी तो यह उस डिजाइन और स्टाइल का लहंगा नहीं था, जिसे उसने पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed