फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Legislator Simranjeet Bains Give a big statement

विधायक सिमरनजीत बैंस ने कहा, 'मैं आपणा डोप टैस्ट करवा के सोशल मीडिया ते पाऊंगा'

Fri, 06 Jul 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब) Updated Fri, 06 Jul 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
Legislator Simranjeet Bains Give a big statement
सिमरनजीत सिंह बैंस
लोक इंसाफ पार्टी प्रमुख तथा लुधियाना के विधायक सिमरनजीत सिंह बैंस वीरवार को मंडी गोबिंदगढ़ पहुंचे और सरकार व पुलिस के खिलाफ रोष रैली निकाली। इस दौरान सोशल मीडिया पर पुलिस के अलावा राजनीतिक लोगों का डोप टेस्ट करवाने के सवाल पर विधायक बैंस ने कहा कि मैं पूरा वेजीटेरियन हां, आपणा डोप टैस्ट करवाके सोशल मीडिया ते जरूर पाऊंगा 
विज्ञापन


अपनी मुहिम चिट्टे के खिलाफ काला हफ्ता के लिए पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए बैंस ने कहा कि पंजाब में किस तरह का नशा ज्यादा है, इस पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, सेहतमंत्री ब्रह्म मोहिंदरा और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ मीडिया में अलग-अलग बयान दे रहे हैं। कम से कम झूठ बोलने के लिए तीनों लोग राय तो एक कर लें।
विज्ञापन


पंजाब सरकार ने नशा तस्कर पर शिकंजा कसने के लिए मौत का प्रावधान रख साजिश रची है जो सरकार के हित में नहीं है। पंजाब की एसेंबली के पास ऐसा प्रस्ताव पास करने का कोई अधिकार ही नहीं है। ये अधिकार केवल केंद्र सरकार या लोकसभा के पास है। सरकार ने ये प्रस्ताव नशे के खिलाफ जागे पंजाबियों के दबाव के कारण पास किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंस ने लोगों से अपील की कि नशों से तड़पते नौजवानों की सही जांच के बाद ही उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जागरूकता के लिए वायरल करें। अपनी गली में नशा बेचने वाले के खिलाफ उनके हेल्प लाइन नंबर 93735-93734 पर सूचना दें। वे मंगलवार को एसटीएफ मोहाली दफ्तर गए थे, जहां हेल्पलाइन नंबर पर बाईनेम आई 2000 से अधिक शिकायतें देकर आए हैं। इस बार 3000 शिकायतें और देकर आएंगे। पुरानी शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई उसकी रिपोर्ट जनहित की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस नशा तस्करों से मिली हुई है। 

जहां कहीं नशा तस्कर पर कोई कार्रवाई होनी है तो पुलिस उसे पहले ही फोन कर देती है।  
बैंस ने कहा कि मैंने चार महीने पहले होम सेक्रेटरी को चिट्ठी लिखी थी कि पुलिस का डोप टेस्ट करवाओ, जो पाजीटिव आए उसे नौकरी से निलंबित कर दो। वहीं एक चिट्ठी इलेक्शन कमीशन को भी लिखी है कि किसी भी चुनाव में नामजदगी पत्र भरने वाले उम्मीदवार का डोप टेस्ट जरूरी कर कॉलम भरवाया जाए। 


सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी द्वारा पंजाब में सिंथेटिक नशे से नौजवानों की हो रही मौतों और अफीम, भुक्की से शाही नशे के तौर पर पाबंदी हटाए जाने के सवाल पर बैंस ने कहा कि इस पर पंजाब के माहिरों की एक कमेटी बननी चाहिए। उस कमेटी में सभी की राय लेकर सभी नशों पर रिपोर्ट बने। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed