फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Legal mining in Punjab crosses one lakh metric tonnes

Mining in Punjab: पंजाब में लीगल माइनिंग हुई एक लाख मीट्रिक टन के पार, सरकारी खजाने में होगी बढ़ोतरी

Fri, 27 May 2022 11:31 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 27 May 2022 11:31 AM IST
सार

खनन मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि पिछले साल रोपड़ में 1234 मीट्रिक टन की माइनिंग हुई थी। इस साल रोपड़ में 11307 मीट्रिक टन की माइनिंग हुई। पिछले साल लुधियाना में 2785 मीट्रिक टन की माइनिंग हुई थी।  

विज्ञापन
Legal mining in Punjab crosses one lakh metric tonnes
पंजाब में खनन   - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध खनन के खिलाफ छेड़े गए पंजाब सरकार के अभियान के अब धरातल पर परिणाम सामने आने लगे हैं। सरकार की सख्ती के बाद सरकारी खनन के आंकड़ों में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। ताजा आंकड़ों को यदि हम देखें तो दो महीने में 40 हजार मीट्रिक टन से बढ़कर सरकारी खनन एक लाख मीट्रिक टन के पार पहुंच गया है। इससे सरकार के राजस्व में वृद्धि तय मानी जा रही है।

विज्ञापन


पंजाब में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में हो रहे अवैध खनन पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए थे। खनन मंत्री द्वारा स्वयं ही सरकारी खनन के पट्टों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। अवैध खनन में लिप्त कई स्टोन क्रशरों को सील कर रेत-बजरी के अवैध भंडारण को जब्त करने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही सरकार की ओर से अवैध खनन के लिए जिले के डीसी और पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। 
विज्ञापन


सरकार की ओर से चेतावनी दी गई कि जिस जिले में अवैध खनन मिलता है तो वहां के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इसके बाद अब अवैध खनन पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। खनन मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि सरकारी पट्टों पर खनन एक लाख मीट्रिक टन के पार पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में सिर्फ 40000 मीट्रिक टन की ही खनन होता था। दो महीने में 60 हजार मीट्रिक टन की वृद्धि सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे सरकारी खजाने में वृद्धि होगी और आने वाले पैसे को राज्य के विकास में खर्च किया जाएगा।


लुधियाना में 22397 मीट्रिक टन वैध खनन
जिलों की यदि हम बात करें तो लुधियाना में सबसे ज्यादा लीगल माइनिंग हुई है। 2021 में यहां सिर्फ 2785 मीट्रिक टन ही वैध खनन होता था। वहीं पिछले साल रोपड़ में 1234 मीट्रिक टन खनन हुआ करता था जो अब बढ़कर 11307 पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed