फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Leader of the gang that brought and sold hashish from Bihar arrested

Chandigarh News: बिहार से चरस लाकर बेचने वाले गिरोह का सरगना काबू

Mon, 02 Oct 2023 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Leader of the gang that brought and sold hashish from Bihar arrested
चंडीगढ़। पुलिस ने बीते 29 सितंबर को 985 ग्राम चरस के साथ पकड़े बिहार के एक व्यक्ति के रिमांड में हुए खुलासे के बाद गिरोह के सरगना संतोष महतो को 885 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। उसके खिलाफ मलोया थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बता दें पुलिस ने 29 सितंबर को पश्चिम चंपारन बिहार के 35 वर्षीय अशोक महतो को गिरफ्तार किया था। उससे 985 ग्राम चरस बरामद हुआ था। 30 सितंबर को उसे अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने जुटाई जानकारी के आधार पर अंबाला जिले के शहजादपुर में रेड की और सरगना संतोष महतो को गिरफ्तार कर लिया। 25 वर्षीय संतोष बिहार के बेतिया जिले का रहने वाला है। उससे पुलिस ने 885 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस के मुताबिक वह बिहार फरार होने की तैयारी में था। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया संतोष नशे के इस गिरोह का सरगना है और काफी चालाक है। वह इस गैरकानूनी धंधे से पिछले कुछ समय से जुड़ा हुआ है। संतोष महतो को पुलिस ने रविवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। अशोक की तरह वह भी पेशे से मजदूरी करता है। जानकारी के मुताबिक आरोपी बिहार से नशा लाकर यहां बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed