फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lawyer got bail in case of misbehavior with police personnel

Chandigarh News: पुलिस कर्मियों से बदसलूकी के मामले वकील को मिली जमानत

Thu, 13 Jul 2023 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Lawyer got bail in case of misbehavior with police personnel
चंडीगढ़। जिला अदालत में नशे में पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई और डयूटी में बाधा पहुंचाने के मामले में पकड़े गए आरोपी वकील को 30 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत पर रिहा कर दिया है। जमानत पर रिहा आरोपी वकील की पहचान हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले राहुल संधू के रूप में हुई हैं। दर्ज मामले के तहत आरोपी वकील ने इसी माह 7 जुलाई को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ नशे की हालत में बदसलूकी करते हुए हाथापाई की थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ पुलिस में तैनात एएसआई जोगिंदर सिंह ने सेक्टर 11 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तड़के सुबह 4 बजे कुछ पुलिसकर्मियों के साथ नाइट फूड स्ट्रीट के पास ड्यूटी पर था। वह अपने सरकारी वाहन से आगे जा ही रहे थे कि उन्होंने आरोपी राहुल सिंधु को नशे की हालत में गाली देते हुए सरकारी वाहन की तरफ आते देखा। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी खुद को वकील बताते हुए पुलिसकर्मियों को गाली देते हुए सबक सिखाने की धमकी देने लगा। इस दौरान जब आरोपी को काबू करने का प्रयास किया गया तो उसने शिकायतकर्ता और साथ में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल संदीप पर हमला कर दिया। आरोपों के मुताबिक आरोपी ने शिकायतकर्ता एएसआईकी वर्दी भी फाड़ दी। जिसके बाद जब उसे थाने ले जाया गया तो वहां भी आरोपी ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करने का प्रयास किया। इस दौरान थाने में तैनात महिला कांस्टेबल ने जब हस्तक्षेप करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे भी धक्का दे दिया। शिकायतकर्ता और पुलिस के मुताबिक यह पूरा घटनाक्रम थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। इसके बाद मामले में सेक्टर 11 थाना पुलिस ने एसआई की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले आरोपी राहुल सिंधु के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed