फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lathicharge on farmers in Sirsa of Haryana

Sirsa News: सीएम के जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे किसान, मिलने की जिद पर अड़े, लाठीचार्ज में 100 से अधिक घायल

Sun, 14 May 2023 05:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 14 May 2023 05:35 PM IST
सार

पुलिस ने रोष प्रदर्शन करने वाले किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया। लाठीचार्ज में 100 से अधिक किसान घायल होने की जानकारी मिली है। किसी किसान के हाथ तो किसी के पैर पर गंभीर चोट आई है। सभी का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Lathicharge on farmers in Sirsa of Haryana
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान अपनी मांगें सुनाने पहुंचे किसानों पर लाठीचार्ज हुआ। इसमें 100 से अधिक किसान घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए किसानों को छोड़ दिया है। हालांकि घायलों का इलाज अब डबवाली के नागरिक अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन


बता दे कि गांव डबवाली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन संवाद कार्यक्रम के दौरान किसान संगठन के सदस्य सरसों की खरीद शुरू करने, सिंचाई की व्यवस्था करने समेत अन्य मांगों को लेकर डबवाली में जुटे थे। इसके बाद पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारी महिलाओं व पुरुषों को रोक लिया। इस दौरान पुलिस ने दो किसानों को मुख्यमंत्री से मिलाने की बात कही। मगर किसान नहीं माने और सभी मिलने की जिद पर अड़े रहे। 
विज्ञापन


पुलिस ने रोष प्रदर्शन करने वाले किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया। लाठीचार्ज में 100 से अधिक किसान घायल होने की जानकारी मिली है। किसी किसान के हाथ तो किसी के पैर पर गंभीर चोट आई है। सभी का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री के जन संवाद कार्यक्रम के समापन के बाद सभी किसानों को रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में पहुंचे आप नेता कुलदीप गदराना को पुलिस ने उठाया
जन संवाद कार्यक्रम में आप नेता कुलदीप गदराना भी मौके पर पहुंचे थे। मामले की सूचना सुरक्षा कर्मियों को लगी तो कार्यक्रम के खत्म होते ही कुलदीप गदराना को पुलिस ने उठा लिया और कार्यक्रम स्थल से बाहर ले गए। इस दौरान उन्होंने उसे हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है पुलिस ने गदराना को कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद रिहा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed