{"_id":"5c014d1abdec2241bd3dc4c6","slug":"latest-news-about-adhoc-jbt-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः नए साल में एडहॉक पर कार्यरत जेबीटी को मिल सकती खुशखबरी, जनिए क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः नए साल में एडहॉक पर कार्यरत जेबीटी को मिल सकती खुशखबरी, जनिए क्या है मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 01 Dec 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में एडहॉक पर कार्यरत जेबीटी को भी नए साल पर बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने लगभग 15 सौ एडहॉक जेबीटी को भी पक्का करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हरियाणा व मेवात दोनों ही कैडर में चयनित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी एक जगह रद्द कर और नियुक्ति के बाद ज्वॉइन न करने वाले उम्मीदवारों का चयन निरस्त कर इन्हें खाली पदों पर नियमित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे अमलीजामा पहनाने के लिए निदेशालय डबल चयनित 930 उम्मीदवारों और ज्वाइनिंग न देने वाले 700 जेबीटी को अंतिम मौका देने जा रहा है। 15 दिसंबर को इन्हें निदेशालय में प्रस्तुत होकर अपना पक्ष रखने के लिए पत्र भेजे गए हैं। अगर ये उपस्थित नहीं होते हैं तो इनकी उम्मीदवारी रद्द मानी जाएगी। जिससे एडहॉक पर कार्यरत जेबीटी के पक्का होने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
निदेशालय ने जब जेबीटी का चयन किया तो 930 उम्मीदवार हरियाणा व मेवात दोनों ही कैडर में चयनित हो गए थे। जिनकी उम्मीदवारी आज तक रद्द ही नहीं की गई। इन्हें वेतन तो उसी स्टेशन व कैडर में मिल रहा है, जहां पर कार्यरत हैं, लेकिन चयन दोनों ही कैडर में दिखाई देता है। जिससे एडहॉक जेबीटी को पक्का करने में पेच फंस गया था। अब निदेशालय ने सरकार की मंजूरी के बाद उम्मीदवारी रद्द करने के लिए अंतिम मौका देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
इसी तरह 700 जेबीटी ने चयन होने के बाद ज्वाइनिंग ही नहीं दी। सूत्रों के अनुसार इनका चयन हरियाणा में ही जेबीटी से बड़े पद पर अन्य विभागों में हो चुका है, इसलिए अब ये स्कूल शिक्षा विभाग में सेवाएं नहीं देंगे। हरियाणा पात्र अध्यापक संघ के राज्य प्रधान राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सीएम व शिक्षा मंत्री ने एडहॉक जेबीटी को जल्दी से जल्दी नियमित करने केलिए आश्वस्त किया है। उम्मीद है कि नए साल तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।