{"_id":"62bf610d4ba40040997a1f2b","slug":"late-night-checking-in-pu-library-eight-students-who-did-not-show-cards-outside-uproar-chandigarh-news-pkl45532874","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात पीयू लाइब्रेरी में चेकिंग, कार्ड नहीं दिखाने वाले आठ छात्र बाहर, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात पीयू लाइब्रेरी में चेकिंग, कार्ड नहीं दिखाने वाले आठ छात्र बाहर, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में वीरवार देर रात एसी जोशी लाइब्रेरी में चेकिंग करने गए स्टाफ ने कार्ड नहीं दिखा पाने और डुप्लीकेट कार्ड दिखाने के चलते आठ छात्रों को लाइब्रेरी से बाहर निकाल दिया। विरोध में एरिया पार्षद सचिन गालव की अधिकारियों से भिड़ंत हो गई।
वीरवार देर रात पीयू प्रशासन की ओर से असिस्टेंट लाइब्रेरियन, एसोसिएट डीएसडब्ल्यू और सुरक्षा प्रमुख सुरक्षाकर्मियों के साथ लाइब्रेरी में बाहरी लोगों की जांच के लिए छात्रों के कार्ड जांच किए जा रहे थे। इसी दौरान एनएसयूआई छात्र संगठन के सदस्य और एरिया पार्षद सचिन गालव भी वहां पहुंच गए और जांच का विरोध किया।
पार्षद ने कहा कि लाइब्रेरी में प्रवेश से पहले सभी छात्रों के कार्ड जांच करने के बाद ही उन्हें अंदर आने की अनुमति दी जाती है। ऐसे में रात को सेमेस्टर की अंतिम परीक्षा के दिनों में अधिकारी जांच के नाम पर छात्रों को परेशान कर रहे हैं। एसोसिएट डीएसडब्ल्यू ने गालव से कहा कि वे जांच को बाधित नहीं करें और अपना काम करें। इस पर बहसबाजी शुरू हो गई। इसके बाद सुरक्षा प्रमुख ने जब गालव को बहसबाजी से रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी पार्षद की भिंड़त हुई। इस पर छात्रों और सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव किया।
विज्ञापन
कोट्स :
लाइब्रेरी में सीटें बढ़ाने को लेकर कई बार कर चुके मांग
पीयू की एसी जोशी लाइब्रेरी में सीटें बढ़ाने के लिए प्रदर्शन के साथ कई बार छात्र ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन प्रशासन की ओर से व्यवस्था नहीं की जा रही है। वीरवार देर रात अधिकारी चेकिंग करने आए तो हमने विरोध किया। क्योंकि छात्रों को सुविधाएं मुहैया नहीं करवाई जा रही हैं। परीक्षा के समय ऐसे रात को परेशान कर रहे हैं। इस दौरान बहसबाजी भी हुई। क्योंकि उनकी टीम वीडियो बना रही थी। - सचिन गालव, एरिया पार्षद
लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए सदस्यता लेना जरूरी
अधिकारियों के साथ पीयू सुरक्षाकर्मी की टीम नकली आईडी कार्ड और बिना आईकार्ड के लाइब्रेरी में बैठे छात्रों की जांच करने गई थी। इस दौरान पार्षद और एनएसयूआई के सदस्य भी आ गए। छात्र कलर प्रिंट करवाकर नकली आई कार्ड बना गेट पर दिखाकर लाइब्रेरी में आ जाते हैं। एसी जोशी लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए इसकी सदस्यता लेना जरूरी है। - विक्रम सिंह, सुरक्षा प्रमुख, पीयू
चुनाव के चलते संगठन छात्रों की जांच में डाल रहे बाधा
पीयू में सितंबर में छात्र संघ के चुनाव हैं। इस कारण अभी छात्र संगठन थोड़े हावी हो रहे हैं और प्रशासन की ओर से छात्रों की जा रही जांच में बाधा डाल रहे हैं। पीयू प्रशासन की ओर से पिछले हफ्ते लाइब्रेरी में नीचे ग्राउंड फ्लोर पर लगभग 70 कुर्सियां बढ़ाई गई हैं। - डॉ. अशोक, एसोसिएट डीएसडब्ल्यू