फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Last Time of HJC-BJP Coalition in Haryana

'अंतिम पड़ाव पर पहुंचा हजकां-भाजपा गठबंधन'

Sat, 28 Jun 2014 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 Jun 2014 10:12 AM IST
विज्ञापन
Last Time of HJC-BJP Coalition in Haryana

भाजपा-हजकां के संबंध काफी बिगड़ गए हैं। हम गठबंधन बचाने का अंतिम प्रयास कर रहे हैं। अगर गठबंधन नहीं बचता तो हरियाणा में भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने में पूरी तरह सक्षम है।

विज्ञापन


हजकां नेताओं को साफ-साफ बता दिया है कि गठबंधन पुरानी शर्तों पर नहीं रहेगा। अगर गठबंधन रखना है तो इसमें बदलाव करो। मगर हजकां नेताओं के एकतरफा दो विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन


इसके बावजूद भाजपा ने संयम रखा हुआ है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु ने शुक्रवार को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।

बयानबाजी के कारण हालात ज्यादा बिगड़े

Last Time of HJC-BJP Coalition in Haryana

उनसे अमर उजाला ने सवाल पूछा था कि  भाजपा-हजकां नेताओं के बीच जिस तरह की बयानबाजी चल रही है क्या अभी भी गठबंधन की गुंजाइश बची हुई है? राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि संबंध तो काफी बिगड़ चुके हैं। मगर भाजपा बड़ी पार्टी है इसलिए इस गठबंधन को बचाने का अंतिम प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक परिदृश्य और समय के अनुसार राजनीतिक रणनीति में बदलाव करना होता है। इस सच्चाई को हजकां को भी पूरी तरह समझना चाहिए। हजकां नेताओं को कह दिया है कि अगर गठबंधन रखना है तो नया फार्मूला लेकर आओ। नया फार्मूला हजकां को तैयार करना है। फिलहाल हजकां ने कोई फार्मूला नहीं बताया है।

हजकां को यह साफ कर दिया है कि न तो विधानसभा की 45 सीटें मिलेंगी और न ही कुलदीप बिश्नोई को मुख्यमंत्री स्वीकार किया जाएगा। इन दोनों शर्तों को ध्यान में रखकर फार्मूला बनाना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा आखिर समय तक गठबंधन को बचाने का प्रयास करती रहेगी।

हरियाणा में नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़ेंगे चुनाव

Last Time of HJC-BJP Coalition in Haryana

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ही लड़ा जाएगा। भाजपा अपने दम पर प्रदेश में सरकार बनाने में सक्षम है। अगर हजकां भी साथ रहेगी तो गठबंधन और मजबूत स्थिति में उभरेगा।

कैप्टन ने कई बार जोर देकर कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। यह नहीं कहा कि गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई भी दावा नहीं जता रहा है। उन्होंने कहा कि रोहतक में ओमप्रकाश धनखड़ के चुनाव हारने का उन्हें भी मलाल है।

विज्ञापन

कुलदीप बिश्नोई ने मांगे हर विस से तीन नाम

Last Time of HJC-BJP Coalition in Haryana

हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने अपने जिला अध्यक्षों से सभी 90 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार बनाने के लिए तीन-तीन नाम मांगे हैं। बिश्नोई ने शुक्रवार को हजकां मुख्यालय में जिला अध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।

यहां जारी बयान में हजकां प्रवक्ता ने कहा कि बैठक में चुनावी तैयारियों, रैलियों, जनसंपर्क अभियान समेत सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। तीन-तीन संभावित उम्मीदवारों के नाम मांगे और संगठन की मजबूती के लिए निर्देश दिए गए। नई नियुक्तियों के लिए जिलाध्यक्षों से सुझाव मांगे गए हैं।

जिलाध्यक्षों ने भव्य बिश्नोई और रेणुका बिश्नोई को कमान सौंपने की मांग की, तो बिश्नोई ने सहमति जता दी। बिश्नोई ने असंध, साढौरा, इसराना, कैथल और लाडवा में हुई परिवर्तन रैलियों की सफलता के लिए जिलाध्यक्षों को बधाई दी।

जिला अध्यक्षों की बैठक में बोले कुलदीप

Last Time of HJC-BJP Coalition in Haryana

बिश्नोई ने कहा, प्रदेश की जनभावनाएं हमारे साथ हैं। लोग बदलाव चाहते हैं और प्रदेश में भय, भ्रष्टाचार और भेदभाव मुक्त शासनतंत्र की स्थापना चाहते हैं। चौ. भजनलाल ने अपने राजनीतिक जीवन में राज्य के प्रत्येक क्षेत्र, वर्ग, समाज की 36 बिरादरी का भला किया है। वे सबको साथ लेकर चले।

उनके कार्यकाल में हर हिस्से में मूलभूत सुविधाएं और आधारभूत ढांचे का विकास किया गया। इसलिए जिला अध्यक्ष चौधरी भजनलाल के समय में करवाए गए कार्यों का प्रचार जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा करें’।

इसी बीच रवि चौधरी को यमुनानगर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। रघु यादव और नरेश यादव को प्रदेश महासचिव, ओमप्रकाश बहलवाला को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। कुसुम शर्मा को पदमुक्त कर दिया गया है।

45 सीटें और सीएम से कम मंजूर नहीं : चंद्रमोहन
पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने कैप्टन अभिमन्यु के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘हमें 45 सीटें और कुलदीप बिश्नोई के मुख्यमंत्री समेत पहले ढाई साल के कार्यकाल से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। हम उसी स्टैंड पर कायम हैं, जिस पर समझौता हुआ था। जब भाजपा संसदीय दल बोर्ड ने फैसला करना है, तो कैप्टन अभिमन्यु के बयान का कोई वजन नहीं है। हमें किसी ने कोई फार्मूला नहीं दिया है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि किसे फार्मूला दिया और कब दिया?’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed