फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Last Ardas of hockey legend, 15 family members included

हॉकी लीजेंड की अंतिम अरदास, परिवार के 15 लोग ही शामिल

Mon, 08 Jun 2020 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Last Ardas of hockey legend, 15 family members included
चंडीगढ़। देश को तीन बार ओलंपिक गोल्ड मेडल जिताने वाले हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर का पिछले महीने निधन हो गया था। वह 96 वर्ष के थे। रविवार को सेक्टर-36 स्थित उनके निवास में सुखमनी साहिब का पाठ और अंतिम अरदास हुई।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते प्रशसन की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए घर पर साधारण तरीके से उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान करीब 15 नजदीकी रिश्तेदार और सगे-संबंधी एकत्रित हुए। पारिवारिक सदस्यों ने मिलकर सुखमनी साहिब का पाठ किया। इसके उपरांत अंतिम अरदास की गई। बलबीर सिंह सीनियर की बेटी सुशबीर कौर ने सुखमनी साहिब का पाठ किया। इसके उपरांत अरदास की गई। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थोमस बैश, अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) के अध्यक्ष डॉ. नरिन्दर बत्रा, भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने परिवार को संदेश भेज उनकी हिम्मत बढ़ाई। इस मौके पर पंजाब ओलंपिक एसोसिएशन के सीनियर उपाध्यक्ष और पूर्व डीजीपी राजदीप सिंह गिल ने बलबीर सिंह सीनियर को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed