{"_id":"67a4ee41ed757771950c470b","slug":"large-reserves-of-potash-found-in-three-blocks-of-punjab-state-will-get-royalty-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-627208-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंजाब के तीन ब्लॉकों में मिले पोटाश के बड़े भंडार, राज्य को मिलेगी रॉयल्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंजाब के तीन ब्लॉकों में मिले पोटाश के बड़े भंडार, राज्य को मिलेगी रॉयल्टी
विज्ञापन
मंत्री गोयल बोले- जल्द की जाएगी नीलामी, पर जमीनों का अधिग्रहण नहीं होगा
देश को पोटाश के आयात से मिलेगी राहत, पंजाब करेगा राष्ट्रीय जरूरतों की पूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। पंजाब सरकार को खनन क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। राज्य के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में तीन खनन ब्लॉकों में पोटाश के विशाल भंडार मिलने की पुष्टि हुई है। यह जानकारी पंजाब के खनन और जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने दी। उन्होंने बताया कि पोटाश के इन भंडारों की रॉयल्टी पंजाब को मिलेगी। इनकी नीलामी भी जल्द ही की जाएगी। केंद्र से अपील की है कि इसका सर्वे जल्द पूरा किया जाना चाहिए।
गोयल ने कहा कि पूरे देश में अब तक कहीं भी पोटाश खनिज नहीं मिला था। पंजाब पहला राज्य है जहां इसकी खोज सफल हुई है। अब तक देश हर साल 50 लाख टन पोटाश आयात करता था, जिसका उपयोग मुख्य रूप से खाद और विभिन्न उद्योगों में किया जाता है। अब श्री मुक्तसर साहिब और फाजिल्का जिलों में तीन खनन ब्लॉक ऐसे मिले हैं, जहां धरती के नीचे पोटाश के विशाल भंडार मौजूद हैं। श्री मुक्तसर साहिब जिले में कबरवाला और फाजिल्का जिले में शेरेवाला, रामसर, शेरगढ़ और दलमीर खेड़ा ब्लॉक में पोटाश पाया गया है।
मंत्री गोयल ने लोगों की शंकाओं को करते हुए स्पष्ट किया कि पोटाश निकालने के लिए किसी भी किसान की जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा और न ही इससे भूमि को कोई नुकसान पहुंचेगा। उन्नत ड्रिलिंग सिस्टम के जरिये इस खनिज को निकाला जाएगा, जिससे किसानों की जमीन की मालिकी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
बाॅक्स
104 माइनिंग साइटों की करेंगे नीलामी :
मंत्री ने बताया कि विभाग ने 104 माइनिंग साइट्स की पहचान की है, जिनकी 31 मार्च तक नीलामी की जाएगी। इसी तरह 27 डिस्टिलिंग साइटों की पहचान भी की गई है।