फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   laptop to haryana MLAs to promote paperless work

पंजाब के बाद हरियाणा में भी विधायकों को रेवड़ियां

Wed, 29 Apr 2015 02:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 29 Apr 2015 02:16 PM IST
विज्ञापन
laptop to haryana MLAs to promote paperless work

पंजाब में मंत्रियों, विधायकों के वेतन दोगुने तक बढ़ाए जाने के बाद अब

विज्ञापन
हरियाणा में भी विधायकों और मंत्रियों को रेवडि़यां बांटी गई हैं। विधानसभा परिसर में स्पीकर कंवर पाल ने मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों और विधायकों को लैपटॉप दिए।

पेपरलैस कामकाज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीते माह हरियाणा के बजट सत्र के दौरान विधायकों ने लैपटॉप दिए जाने की मांग उठाई थी। तब मुख्यमंत्री ने सदन में लैपटॉप दिए जाने का ऐलान भी किया था। मंगलवार को विधानसभा परिसर में सभी विधायक मौजूद थे।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायकों की ओर से अन्य सुविधाओं के बारे में उठाए गए सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधायकों को दिए जाने वाले वाहन और आवास ऋण की सीमा बढ़ाने की घोषणा की। इसके तहत अब विधायकों को वाहन खरीदने के लिए 10 लाख के बजाय 20 लाख रुपये का कर्ज मिलेगा, जबकि आवास ऋण की राशि 40 लाख रुपये से बढ़ाकर 60 लाख रुपये कर दी गई है। इसके अलावा विधायकों को निजी सचिव रखने के लिए दी जाने वाली 10 हजार रुपये की राशि भी बढ़ाकर 15 हजार कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने बयां किया लैपटॉप के महत्व का किस्सा
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 1994 में वे संगठन मंत्री बने। 1996 में नरेंद्र मोदी हरियाणा के प्रभारी बने। उन्होंने बताया कि मोदी 1996 में भी कंप्यूटर का प्रयोग करना जानते थे। उन्होंने कहा था कि आने वाले युग में कंप्यूटर का ही उपयोग होगा।

मुख्यमंत्री ने हिमाचल के बीजेपी विधायक रवि धीमान का किस्सा सुनाते हुए बताया कि वर्ष 2003 में उन्होंने रवि धीमान से संबंधित जानकारियां लैपटॉप पर दर्शाईं, जिसके बाद धीमान ने कंप्यूटर सीखने में रुचि दिखाई। उन्होंने कहा कि यदि सभी विधायक कंप्यूटर सीखने में रुचि लेंगे तो यह कोई मुश्किल कार्य नहीं है।

खट्टर ने किया नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय का उद्घाटन
मुख्यमंत्री खट्टर ने विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर स्पीकर कंवरपाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का कार्यालय भी होना चाहिए।


लैपटॉप मिला तो चलाने के लिए सहायक भी मांगा
स्पीकर कंवर पाल ने लैपटॉप वितरित किया तो नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने मांग की कि लैपटॉप चलाने के लिए विधायकों को एक-एक सहायक भी उपलब्ध कराया जाए। हालांकि, उनकी इस मांग पर विधानसभा अध्यक्ष ने ही सवाल उठाया कि लैपटॉप सभी लोग चला लेंगे।

कार लोन हुआ डबल, अब 20 लाख रुपये मिलेंगे
विधानसभा को कागज रहित करने के लिए विधायकों को लैपटॉप दिए गए हैं। विधायकों को बजट की सीडी उपलब्ध करवाई गई है।
-कंवरपाल, स्पीकर हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed