{"_id":"06fb490ed356dab14fcde0c8c032b224","slug":"laptop-prices-hiked-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैपटॉप-कंप्यूटर खरीदना है तो पढ़ें बुरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैपटॉप-कंप्यूटर खरीदना है तो पढ़ें बुरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 17 Jan 2015 01:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्टम ड्यूटी बढ़ने से 17 जनवरी से चंडीगढ़ में कंप्यूटर और लैपटॉप के दाम डेढ़ से दो हजार रुपये बढ़ रहे हैं। सरकार ने एक जनवरी से आईटी सामान पर दो प्रतिशत कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
हालांकि व्यापारियों के पास काफी माल पड़ा हुआ था। इसलिए वे कंप्यूटर और लैपटॉप को पुराने दामों में ही बेच रहे थे। नया माल शनिवार से मार्केट में पहुंच रहा है। इसलिए व्यापारी भी दामों में बढ़ोतरी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सेक्टर 20 स्थित कंप्यूटर मार्केट के प्रधान नरेश गर्ग उर्फ बॉबी ने बताया कि पहले आईटी के सामान पर दस प्रतिशत कस्टम ड्यूटी लगती थी जिसे 12 प्रतिशत कर दिया है। इससे जो लैपटॉप 30 हजार का मिलता था, आज से वह 32 हजार का मिलेगा।
विज्ञापन
किस कंपनी का कितना रेट
कंपनी-----पहले का रेट------आज से रेट
डेल---------30 हजार---------31500
एचपी-------30 हजार---------31500
एप्पल-------50 हजार---------52 हजार