{"_id":"3be38c5592e3f34af0bd89670b7a2751","slug":"land-uncle-aunt-murdered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के लिए चाचा-चाची की जान ली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के लिए चाचा-चाची की जान ली
ब्यूरो, अमर उजाला/मुक्तसर
Updated Sat, 20 Sep 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव थांदेवाला में एक बुजुर्ग महिला और किसान दंपति की हत्या में से जिला पुलिस ने किसान दंपति की हत्या के मामले को सुलझाने में सफलता हासिल की है। बेऔलाद दंपति की जमीन हड़पने के लालच में उन्हीं के भतीजों ने अपने दो साथियों संग मिल इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों की मां पुलिस की पकड़ से बाहर है।
थाना सदर में शनिवार देर शाम आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी (डी) गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि 13-14 सितंबर की आधी रात गांव थांदेवाला में सिर पर किसी वस्तु के तेज प्रहार से किसान दंपति जसकरन सिंह और चरणजीत कौर की हत्या का मामला सामने आया था। इस मामले को जल्द सुलझाने के लिए एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल द्वारा जारी निर्देशों पर डीएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल के नेतृत्व में थाना सदर प्रभारी इकबाल सिंह द्वारा इस मामले में गहन जांच जारी थी।
इस हत्याकांड के संबंध में बयान दर्ज करवाने वाले जीता सिंह द्वारा किसी पर संदेह न जताने पर पुलिस के लिए यह मामला काफी पेचीदा बना हुआ था। पुलिस ने इस मामले में 19 सितंबर को मृतक जसकरन सिंह के भतीजे हरजिंदर सिंह उर्फ राजा, हीरा सिंह पुत्र मघर सिंह और वाहेगुरु सिंह पुत्र कश्मीर सिंह और बलराज सिंह उर्फ राजा पुत्र गुरदास सिंह को शक के आधार पर काबू किया था।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान हरजिंदर सिंह और हीरा सिंह ने माना कि उन्होंने अपने साथी बलराज सिंह और वाहेगुरु के साथ मिल जसकरन सिंह व चरणजीत कौर के सिर पर तेजधार प्रहार कर उनकी हत्या की थी। उसका चाचा जसकरन सिंह जमीन बेचकर किसी अन्य स्थान पर जाना चाहता था, लेकिन वह उनकी जमीन हड़पना चाहते थे। इस हत्या के लिए उन्होंने वाहेगुरु और बलराज को रुपयों का लालच देकर मनाया था। एसपी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की मां और मृतक जसकरन सिंह की भाभी गुरदेव कौर उर्फ गेबो उर्फ जसविंदर कौर पत्नी मघर सिंह को काबू करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।