फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Land Registry, Property Ragistry in Haryana

नई व्यवस्थाः हरियाणा में अब दस्तावेज जमा करने के बाद किसी भी तहसील में करवा सकेंगे रजिस्ट्री

Fri, 17 Jul 2020 12:26 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 17 Jul 2020 12:26 PM IST
सार

  • केंद्रीकृत रजिस्ट्री प्रणाली होगी लागू, 13 उपतहसीलों में डिजिटलाइजेशन का निर्देश
  • पूरे भू-रिकॉर्ड का हो जाएगा डिजिटलाइजेशन, देश का पहला राज्य होगा हरियाणा

विज्ञापन
Land Registry, Property Ragistry in Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा की तहसीलों में मानव हस्तक्षेप न के बराबर करने के लिए जल्दी केंद्रीकृत रजिस्ट्री प्रणाली लागू की जाएगी। इससे एक तहसील में दस्तावेज जमा करने के बाद कोई भी व्यक्ति किसी भी तहसील से अपनी रजिस्ट्री करवा सकेगा। तहसीलों में ई-रजिस्ट्री लागू करने के बाद अब राजस्व विभाग इस प्रणाली को शुरू करने के बेहद करीब है।
विज्ञापन


राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का कार्यभार संभाल रहे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि 13 उपतहसीलों में भू-रिकॉर्ड के डिजिटलाइजेशन का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है, जिसे तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्य पूरा होने के साथ ही पूरे हरियाणा के भू-रिकॉर्ड का डिजिटलाइजेशन हो जाएगा। हरियाणा ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य होगा। रजिस्ट्री में मानव हस्तक्षेप कम होने से भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने बतया कि गांवों को लाल-डोरा मुक्त करने का कार्य जारी है। करनाल जिले के सिरसी गांव को हरियाणा का पहला लाल-डोरा मुक्त गांव बनाने के बाद पहले चरण में 75 गांवों को लाल-डोरा मुक्त करने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 100 गांव कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे लाल डोरे के अंदर भी संपत्तियों की रजिस्ट्री शुरू होगी। सर्वे ऑफ इंडिया के माध्यम से पूरे हरियाणा के गांवों का डिजिटलाइजेशन कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed