{"_id":"d18491d67dcfb79f3f267adc54a7d034","slug":"land-lease-scheme-give-land-to-government-and-earn-rent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंड ऑन लीज स्कीम: सरकार को दें जमीन और रेंट कमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैंड ऑन लीज स्कीम: सरकार को दें जमीन और रेंट कमाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 28 May 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने सौर ऊर्जा के लिए शुरू लैंड ऑन लीज स्कीम को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने का दावा किया है। इस स्कीम के तहत अब तक जमीन मालिक अपनी 4580 एकड़ जमीन दे चुके हैं।
विज्ञापन
स्कीम के तहत जमीन मालिक सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट के लिए अपनी जमीन तीस साल के लिए दे सकते हैं। उन्हें 35-50 हजार रुपये प्रति एकड़, प्रति वर्ष का फायदा होगा।
विज्ञापन
राज्य के तमाम हिस्सों में भू-मालिकों ने अपनी जमीन देने की पेशकश की है। कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया ने कहा है कि एक स्थान पर कम से कम 25 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। ऐसे में किसान मिलकर भी पेशकश कर सकते हैं। जमीन का पट्टा निर्धारित करने को डिप्टी कमिश्नर की अगुवाई में कमेटी बनेगी।
विज्ञापन
पट्टे में हर साल पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। पूरी अदायगी चेक से होगी। जमीन अक्तूबर में ली जाएगी, तब तक किसान खरीफ की फसल काट चुके होंगे।
पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी और राजस्व विभाग यह यकीनी बनाएंगे कि जमीन पर अवैध कब्जा न हो। तीस साल तक खेती न करने से जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। इस योजना के तहत आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जून है।