{"_id":"3edc398f320a5c890cc9c6fec372d133","slug":"lalu-yadav-will-campaigning-for-congress-and-manoj-tiwati-for-akali-dal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस लाएगी लालू को, तिवारी करेंगे अकालियों का प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस लाएगी लालू को, तिवारी करेंगे अकालियों का प्रचार
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 01 Apr 2014 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब की आर्थिक राजधानी में रोजगार करने के लिए लाखों की संख्या में उत्तर प्रदेश एवं बिहार के श्रमिक रह रहे हैं। चुनावी माहौल में इस बड़े वोट बैंक पर सभी राजनीतिक दलों की निगाह है।
विज्ञापन
इनको अपने पक्ष में करने के लिए प्रचार के दौरान खास तौर पर तवज्जो दी जा रही है। इसके लिए राजनीतिक दलों ने बकायदा रणनीति तैयार की है।
कांग्रेस इन वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की रैली करने की योजना बना रही है। जबकि भाजपा भी पूर्वांचलियों के चहेते भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी को प्रचार में लगाना चाहती है।
विज्ञापन
लेकिन इस संबंध में अभी उनके कार्यक्रम तय नहीं हो पाए हैं। उधर पूर्वांचल समाज अपनी अनदेखी के कारण राजनीतिक दलों से नाराज चल रहा है।
चार लाख से अधिक वोटर पर नजर
काबिलेजिक्र है कि औद्योगिक शहर में करीब 11 लाख लोग उत्तर प्रदेश और बिहार से आकर यहां बस गए हैं। इनमें से चार लाख से अधिक वोटर हैं।
कांग्रेस के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू, शिरोमणि अकाली दल एवं भाजपा के उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली के अलावा आजाद उम्मीदवार सिमरजीत सिंह बैंस की भी इस वोट बैंक में सेंधमारी के लिए कसरतें कर रहे हैं।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एचएस फुल्का ने तो बकायदा सोमवार को शेरपुर चौक में रैली करके अपने इरादे भी साफ कर दिए।
लालू और तिवारी लुभाएंगे
लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल यूपीए सरकार में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी है। इसलिए कांग्रेस को इस वोट बैंक को अपने पाले में करने के लिए लालू से बेहतर कोई नेता नजर नहीं आ रहा है।
इसी के चलते आने वाले दिनों में लालू रवनीत बिट्टू के हक में रैली कर सकते हैं। यह रैली 15 अप्रैल के बाद ही हो सकती है। उधर भोजपुरी कलाकार एवं गायक मनोज तिवारी भाजपा के टिकट पर दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं।
दिल्ली में दस अप्रैल को मतदान हो जाएगा। इसके बाद तिवारी पार्टी के लिए प्रचार शुरू करेंगे। इसी कार्यक्रम के तहत वह लुधियाना में भी पार्टी के हक में वोट मांग सकते हैं। लेकिन अभी तक कोई तारिख तय नहीं हो पाई है।