फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lakhs jewels stolen former army captain's house thief broke Kothi Sector 8 breaking window case registered

आर्मी के पूर्व कैप्टन के घर से लाखों के गहने चोरी, खिड़की तोड़कर सेक्टर-8 की कोठी में घुसा था चोर, केस दर्ज

Tue, 11 Aug 2020 11:27 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Lakhs jewels stolen former army captain's house thief broke Kothi Sector 8 breaking window case registered
चंडीगढ़। सेक्टर-8 स्थित आर्मी के पूर्व कैप्टन के घर से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए। सूचना पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में आर्मी के पूर्व कैप्टन एसएस ग्रेवाल की पत्नी गुरमोहिंदर पाल कौर (80) ने बताया कि वह सेक्टर-8 स्थित कोठी नंबर 98 में परिवार समेत रहतीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीते 28 जुलाई को वह अपने घर पर मौजूद थीं। इस दौरान कोई अंजान व्यक्ति घर की पिछली तरफ से खिड़की का शीशा तोड़कर घुस आया और घर की अलमारी से सोने और हीरे की नौ अंगूठियां, एक सोने का छल्ला, दो जोड़ी सोने और हीरे के टॉप्स, तीन सोने के हार, पांच लॉकेट, दो सोने की चूड़ियां, दो हीरे के कड़े, एक हीरे की घड़ी समेत अन्य जेवरात चोरी कर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद महिला ने चोरी हुए गहनों की लिस्ट नहीं सौंपी थी। इसके चलते जांच के करीब दो हफ्ते बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपी की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed