फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lady Teacher Alleged School for Mental Harassment

चंडीगढ़: शिक्षिका ने दिया इस्तीफा, स्कूल प्रशासन पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप

Sat, 23 May 2020 04:45 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 23 May 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Lady Teacher Alleged School for Mental Harassment
पद से दिया इस्तीफा - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

रेनबो इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर- 27 की एक शिक्षिका ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन के समय उनको मानसिक रूप से परेशान किया गया। मजबूरी में उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी। उन्होंने स्कूल को कानूनी नोटिस भेजकर 30 दिन के अंदर सभी प्रकार के भुगतान करने को कहा है। टीचर नीरू मलिक ने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग व पुलिस से की है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह स्कूल में आठ साल से काम कर रही थीं। उन पर कोर्डिनेटर की जिम्मेदारी थी। लॉकडाउन के दौरान उनसे धीरे-धीरे काम वापस लेना शुरू कर दिया गया। कई शर्तें भी लगा दी गईं। कहा गया कि तीन से चार माह का वेतन बचाने के लिए स्कूल ने ऐसा किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई बार स्कूल प्रशासन को फोन किया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन


आखिरी में उन्हें नौकरी छोड़ने का निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि पूरे स्कूल स्टाफ को बुलाया गया लेकिन उन्हें आने को मना कर दिया। कह दिया गया कि जब स्कूल आएं तो कॉल करके आएं। उन्होंने शिक्षा विभाग व डीजीपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप बेबुनियाद हैं। हमें बदनाम करने की कोशिश की गई है। मेरी उनसे कोई बात भी नहीं हुई है। कानूनी नोटिस आया तब हमें प्रकरण पता चला है। नीरु मलिक को निकाला नहीं गया है। वह काम कर सकती हैं। -लखविंदर सिंह, स्कूल डायरेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed