{"_id":"5f31b28a8ebc3e3cc97527e8","slug":"lady-constable-beaten-for-not-wearing-mask-chandigarh-news-pkl3843148177","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में मास्क नहीं पहनने पर लेडी कांस्टेबल ने की दी कर्मचारी की धुनाई, थप्पड़ व लातें बरसाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में मास्क नहीं पहनने पर लेडी कांस्टेबल ने की दी कर्मचारी की धुनाई, थप्पड़ व लातें बरसाईं
Tue, 11 Aug 2020 02:32 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
ग्रेन मार्केट में लेडी कांस्टेबल धुनाई करती हुई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट में नीरज ट्रेडिंग कंपनी के कर्मचारी की लेडी कांस्टेबल ने पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि कर्मचारी ने मास्क नहीं पहना था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मारपीट से घायल राम सेवक ने जीएमसीएच-32 में इलाज करवाया गया। इस घटना से व्यापारियों में रोष है। मामले की शिकायत सेक्टर-26 थाना पुलिस से की गई है।
मामला सोमवार दोपहर का है। बताया गया कि सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट के नीरज ट्रेडिंग में काम करने वाले कर्मचारी राम सेवक ने मास्क नहीं पहना था। आरोप है कि लेडी कांस्टेबल ने उसे दूर से बिना मास्क देख लिया। राम सेवक डरकर दुकान के अंदर घुस गया। आरोप है कि लेडी कांस्टेबल ने उसे दुकान से बाहर निकालकर पिटाई की। इसके बाद लेडी कांस्टेबल ने उसे थप्पड़ मारते हुए लात भी बरसाए। आसपास के लोगों ने किसी तरह मामले को शांत करवाया।
चंडीगढ़ व्यापार संघ के महासचिव सतपाल गुप्ता ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति मास्क नहीं पहन रखा है तो पुलिस को चालान काटना चाहिए था। उसकी पिटाई करना गलत है। व्यापारियों में रोष के चलते मामले की सूचना सेक्टर-26 थाना पुलिस को दी गई, जबकि सेक्टर-26 थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में समझौता करवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि लेडी कांस्टेबल को 15 अगस्त को सम्मानित भी किया जा रहा है। इस घटना से व्यापारियों में रोष है।