{"_id":"bf77373cab002e5bf2086a3c1fe07c8e","slug":"ladies-starting-business-of-wine-in-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में शराब के बिजनेस में आगे आईं महिलाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में शराब के बिजनेस में आगे आईं महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 10 Jun 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक के ट्रेंड में भारत में शराब के कारोबार में पुरुषों का वर्चस्व रहा है। पंजाब की महिलाएं इस ट्रेंड को बदलते हुए सामने आई हैं। चालू वित्तीय वर्ष में पंजाब के 18 प्रमुख शराब जोन महिलाओं के नाम हैं।
विज्ञापन
ये 1300 करोड़ का शराब का बिजनेस करेंगी। भारत के अन्य राज्यों के मुकाबले पंजाब में शराब का बिजनेस ज्यादा तेज है। पंजाब सरकार को खासा रेवेन्यू भी मिलता है।
विज्ञापन
पंजाब में इस साल शराब से 5004 करोड़ रेवेन्यू की उम्मीद है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी 13 फीसदी होगी। लगभग एक दर्जन महिलाएं शराब के बिजनेस में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
यह जरूर है कि कई जिलों में शराब व्यवसायियों ने अपनी बीवियों या घर की अन्य महिलाओं के नाम ठेके ले रखे हैं। राज्य के एक बड़े कांट्रैक्टर ने अपनी बेटी के नाम तीन ठेके हासिल किए।
ऐसा लगता है कि ये चीजें भी महिलाओं के लिए वर्जित नहीं रहीं। पहले शराब के पहलू से महिलाओं को न जोड़ने की एक अलिखित भावना होती थी, लेकिन जिस तरह से युवा वर्ग ड्रग्स ले रहा है, यह स्टिग्मा कम हो रही है।
-प्रो. मंजीत सिंह, समाज शास्त्र विभाग, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़