फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lack Year Old Township Found in Chandigarh

20 लाख साल पुरानी बस्ती के खुलने लगे राज

Mon, 24 Feb 2014 09:31 AM IST
अरविंद वाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़
अरविंद वाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 24 Feb 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
Lack Year Old Township Found in Chandigarh
चंडीगढ़ से 20 किलोमीटर की दूरी पर मिले जीवाश्म की हड्डी पर एक कट मिला है। यह कट बता रहा है कि 20 लाख साल पहले चंडीगढ़ के आसपास रहने वाले शिकारी थे।
विज्ञापन


आर्कियोलॉजिस्ट मानव की शिकार प्रवृत्ति और मानव बस्ती से जुड़े अन्य तथ्यों को तलाश करने के लिए उस स्थान पर खुदाई शुरू करने जा रहे हैं, जहां यह जीवाश्म मिला है।

चंडीगढ़ के आर्कियोलॉजिस्ट के अनुसार इस बात के भी संकेत मिले हैं कि 20 लाख साल पहले मानव बस्ती में नुकीले पत्थरों से बने जो हथियार थे, वे कई सदियों तक जानवरों के शिकार के लिए इस्तेमाल किए जाते रहे।
विज्ञापन


यह भी संभावना है कि पत्थर से बने पतले तीर और जानवरों की हड्डियों को सुखाकर तैयार किए गए धनुष से शिकार किए जाने की जानकारी भी मिल सके। चंडीगढ़ के आर्कियोलॉजिस्ट के अनुसार यह जीवाश्म एक साल पहले मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिल पाई फ्रांस ले जाने की इजाजत :
 सूत्रों के अनुसार इस रिसर्च से पेरिस की जानी मानी पुरातत्वविद् क्लेयर गैरलैंड और पुरातत्वविद् डॉ. मुकेश सिंह जुड़े हैं। जानकारों के अनुसार जो अवशेष मिले, उनको फ्रांस ले जाने की इजाजत नहीं मिल पाई है।

इस जीवाश्म के नमूने को फ्रांस की अत्याधुनिक लैब में टेस्ट करके कई अन्य जानकारी भी निकाली जा सकती है। उस जगह की खुदाई की इजाजत भी काफी समय बाद मिल सकी है। इसी वजह से रिसर्च कुछ समय के लिए रुकी रही।

क्वार्ट्ज हथियार का कट :

आर्कियोलॉजिस्टों के अनुसार भारत में अब तक की यह पहली रिसर्च है जिसमें 20 लाख साल पहले का फॉसिल मिला है। इससे पहले अफ्रीका में जो रिसर्च हुई, उसमें भी ऐसा फॉसिल नहीं मिल सका।

आर्कियोलॉजिस्ट केके ऋषि के अनुसार यह जीवाश्म पहाड़ में फिक्स था। हड्डी में कट का निशान बताता है कि क्वार्ट्ज (नुकीला कर तैयार किया गया) हथियार इसको लगा।


उन्होंने कहा कि शिवालिक की पहाड़ियों को सोलह भागों में बांटा गया है। यह जीवाश्म टैट्रोट फॉरमेशन में मिला है जो कि शिवालिक की पहाड़ियों के चौथे भाग का अंतिम रूप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed