फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lack of volunteers with vaccine became a hurdle in covid vaccination research

Chandigarh News: कोविड टीकाकरण शोध में वैक्सीन के साथ स्वैच्छिक स्वयंसेवकों की कमी बनी रोड़ा

Tue, 28 Feb 2023 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Lack of volunteers with vaccine became a hurdle in covid vaccination research
चंडीगढ़। कोरोना महामारी से बचाव के लिए पीजीआई स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर टीके की मिश्रित डोज पर शोध करने जा रहा है। चिंता की बात यह है कि संस्थान को शोध शुरू करने के लिए न तो स्वयंसेवक मिल रहे हैं, न ही टीके की खुराक। ऐसे में जनवरी में शुरू होने वाला शोध अब तक शुरू नहीं हो पाया है। इस शोध के लिए कोविशिल्ड, कोवैक्सीन टीके की खुराक के साथ ही 1028 स्वयंसेवक चाहिए। इसके लिए ऐसे स्वयंसेवक चाहिए जिन्होंने अब तक कोविड के किसी भी टीके की एक भी खुराक नहीं लगवाई हो। ऐसे में इस वर्ग के लाभार्थियों की तलाश पूरी करना पीजीआई के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन

पीजीआई ने शोध शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से टीके की खुराक मांगी थी लेकिन विभाग के पास उपलब्ध कोविशिल्ड की खुराक 10 फरवरी को समाप्त हो चुकी है। उन्हें टीके की खुराक के लिए मंत्रालय स्तर पर मांग करनी होगी।
विज्ञापन


टीके से वंचित लोग होंगे शामिल

राज्य टीकाकरण अधिकारी व इस अध्ययन के को-इन्वेस्टिगेटर डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि अध्ययन में ऐसे लोगों को शामिल किया जाएगा जिन्होंने अभी तक कोरोना टीके की एक भी खुराक नहीं लगवाई है। उन व्यक्तियों पर अलग-अलग टीकों के मिश्रण से तैयार खुराक को देकर उसके परिणाम का आकलन किया जाएगा। इसके लिए पीजीआई व पंजाब के डॉक्टर बीआर अंबेडकर राज्य आयुर्विज्ञान संस्थान में सेंटर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटीबॉडी की रफ्तार की होगी जांच
डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि अध्ययन के दौरान कोविशील्ड और को-वैक्सीन के मिश्रण से तैयार किए गए डोज का ट्रायल किया जाएगा जिसमें चार ग्रुप में लाभार्थी शामिल होंगे। पहले दो ग्रुप को इन दोनों टीकों के मिश्रण की खुराक लगाई जाएगी। वहीं अगले दो ग्रुप में इसके सिंगल डोज दिए जाएंगे। फिर इसका परिणाम चेक किया जाएगा। इसमें अलग-अलग स्तर पर लाभार्थियों के एंटीबॉडी और इम्युनिटी के स्तर को जांचा जाएगा।


एक साथ मिलेंगे कई लाभ
टीके की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के साथ शॉर्टेज जैसी स्थिति पर काबू मिलेगी क्योंकि कॉम्बिनेशन वैक्सीन उपलब्ध होने से एक टीका उपलब्ध न होने पर दूसरे टीके का उपयोग किया जा सकेगा। बर्बादी वाली स्थिति पर भी काबू मिलेगा।

स्वयंसेवक यहां कर सकते हैं संपर्क
7009482595, 9872130848

ई-मेल- pgiicmrcovid19vaccstudy@gmail.com
कोट-

डीडीए व प्रवक्ता पीजीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed