{"_id":"246ebe0c89fe056c2464e5ee524b8fc9","slug":"lack-of-chief-engineer-in-chandigarh-housing-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर के अभाव में लटके यहां के प्रोजेक्ट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर के अभाव में लटके यहां के प्रोजेक्ट्स
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 09 Jan 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
सीएचबी (चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड) में लगभग दो साल से चीफ इंजीनियर का पद खाली है। इस पद पर सीएचबी ने छह महीने पहले नियुक्ति भी कर दी। लेकिन, उन्होंने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है।
सीएचबी में दो साल से नियमित चीफ इंजीनियर न होने से सीएचबी के प्रोजेक्ट धीमी गति से चल रहे हैं। अब सीएचबी इस पद पर नए सिरे से नियुक्ति करने की तैयारी कर रहा है।
चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने 8 अगस्त, 2012 को चीफ इंजीनियर पद के लिए पांच उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए थे, जिसमें एआर सिंगला को इस पर पर नियुक्त करने की सिफारिश की गई थी।
विज्ञापन
समिति की सिफारिश पर सीएचबी के चेयरमैन सत्यगोपाल ने उनको चीफ इंजीनियर नियुक्त कर दिया था। लेकिन, सिंगला ने ज्वाइन नहीं किया।
हालांकि, सिंगला इससे पहले एसई (पब्लिक हेल्थ) के पद पर चंडीगढ़ में काम कर चुके हैं और वर्तमान में हरियाणा में पब्लिक हेल्थ विभाग में कार्यरत हैं।
सीएचबी में चीफ इंजीनियर का पद 1 मार्च, 2012 से खाली है। जीएस रोशा 29 फरवरी, 2012 को इस पद से रिटायर हुए थे। इसके बाद प्रशासन ने इस पद पर नियुक्ति के कई बार प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
प्रशासन के चीफ इंजीनियर एसके चड्ढा को सीएचबी के चीफ इंजीनियर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था। सीएचबी में एक तरफ जहां चीफ इंजीनियर का पद खाली है। वहीं, दो सुपरिटेंडिंग इंजीनियर के पद भी खाली हैं।
इसके साथ ही सीएचबी में एसडीओ के कुछ पद भी खत्म कर दिए गए थे। ऐसे में सीएचबी में सीनियर लेवल पर स्टाफ की कमी है।