फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lack of buses in CTU buses stopped 12 long route.

CTU बस में सफर करने वालों के लिए झटके वाली खबर, पढ़े जरूर

Mon, 10 Oct 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़(योगेंद्र त्रिपाठी )
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़(योगेंद्र त्रिपाठी ) Updated Mon, 10 Oct 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Lack of buses in CTU buses stopped 12 long route.
सीटीयू बस - फोटो : File Photo
सीटीयू में बसों की कमी के कारण 12 लंबे रूट की बसें बंद हो गई। इस कारण यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सीटीयू की ओर से नानकमता, हलद्वानी, ग्वालियर, जयपुर, आगरा, ऋषिकेश, भटिंडा, बाघा बार्डर, होशियारपुर, पट्टी और वैष्णो देवी की बसें बंद कर दी गई है। 
विज्ञापन


सीटीयू के पास 2015 में 160 बसें बची थी। वर्ष 2016 में 40 बसें बढ़ाकर संख्या 200 की जानी थी। बस खरीद का प्रपोजल फाइनल न हो पाने से बसें नहीं खरीदी गई। वहीं 160 बसों में से भी इस वर्ष अप्रेल माह में 30 और जुलाई माह में लंबे रूट की 50 बसें कंडम घोषित होने के कारण बंद कर दी गई है। अभी सीटीयू के पास लंबे रूट पर 80 बसें चल रही है।  
विज्ञापन


 चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से यह दावा किया गया था कि सीटीयू की लंबे रूट की बसें 200 की जाएंगी। इसके लिए कई बार अधिकारियों की ओर से मीटिंग की गई लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं हुआ। इससे ग्वालियर, जयपुर, आगरा सहित अन्य रूटों पर जाने वाले लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सेक्टर-17 बस स्टैंड से जयपुर जाने वाले अमित सिंह ने बताया कि सीटीयू की बस बंद होने के बाद समस्या हो रही है। यहां से राजस्थान परिवहन की पांच बसें चलती है। ये बसें तीन-तीन घंटे में चलती हैं। इससे परेशानी होती है। वहीं सेक्टर-43 से जम्मू की बस बंद होने से लोग ज्यादा परेशान है। नवरात्र में फेस्टिवल सीजन के बाद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 


 सीटीयू और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के बीच मीटिंग कर 100 बसें खरीदे जाने का प्रपोजल बनाया गया है। जल्द ही सभी रूटों पर बसों की सेवा बहाल कर दी जाएगी। - अमित तलवार, डायरेक्टर, सीटीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed