फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Labourer died due to falling while painting, Three injured

हादसा : रंग-रोगन कर रहे मजदूर बांस के जाल से गिरे, एक की मौत, तीन घायल

Sat, 25 Jan 2020 08:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट (मुक्तसर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट (मुक्तसर) Published by: ajay kumar Updated Sat, 25 Jan 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Labourer died due to falling while painting, Three injured
बांस के जाल से गिरे मजदूर।

मलोट के बंद पड़े आदर्श सिनेमा में चल रहे रंग-रोगन के कार्य के दौरान शनिवार दोपहर बाद बांस से बने जाल का पैड खुलने से एक मजदूर की नीचे गिरने से मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रेफर करने के बाद बठिंडा भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार मलोट का आदर्श सिनेमा लंबे समय से बंद पड़ा है। 

विज्ञापन


सिनेमा मालिकों की ओर से यहां रंग-रोगन करवाया जा रहा है। शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे चार मजदूर बांसों से बने जाल पर चढ़कर सिनेमा की दीवारों पर रंग कर रहे थे। अचानक जाल का पैड खुल गया। इससे काम कर रहे चारों मजदूर ऊपर से नीचे आ गिरे। हादसे में मलोट के डीएवी स्कूल के पास रहने वाले मजदूर दाता राम (50) पुत्र मेहर चंद की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हनुमान मंदिर रोड निवासी मन्नू पुत्र (35) चिमन लाल, राजकुमार (35) पुत्र प्यारा लाल व गांव घुमियारा खेड़ा निवासी गुरप्यार सिंह (40) पुत्र पृथ्वी सिंह घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। इस पर परिजन घायलों को बठिंडा निजी अस्पताल ले गए। मौके पर पहुंचकर थाना सिटी पुलिस ने भी मामले की जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed