फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Laboratories will open for researchers from 15

शोधार्थियों के लिए में 15 से खुल जाएंगी प्रयोगशालाएं

Tue, 13 Oct 2020 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Laboratories will open for researchers from 15
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी शोधार्थियों के लिए 15 अक्तूबर से प्रयोगशालाएं खुल जाएंगी। इनके लिए छात्रावास खोलने पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। फिलहाल तीन साल से अधिक समय के लिए नामांकित शोधार्थियों के लिए प्रयोगशालाएं खोलने की तैयारी है। परास्नातक विद्यार्थियों को प्रयोगशालाओं में आने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि इस पर अंतिम मुहर मंगलवार को लगेगी।
विज्ञापन

पीयू में तीन हजार के करीब रिसर्च स्कॉलर्स है। कोरोना के देखते हुए शोधार्थियों के अभिभावकों की अनुमति के बाद ही उनको प्रयोगशालाओं में आने दिया जाएगा। इसके अलावा पीयू पीएचडी के शोधार्थियों में भी पहले विज्ञान संकाय से शुरुआत करेगी। इसके बाद क्रमबद्ध तरीके से अन्य संकाय के रिसर्च स्कॉलर्स को अनुमति दी जाएगी। गौरतलब है कि केंद्र की अनलॉक- 5 दिशा-निर्देशों के अनुसार उच्च शिक्षण संस्थानों को पीएचडी स्कॉलर्स और परास्नातक छात्रों को प्रयोगशालाओं में लौटने की अनुमति देने का विकल्प दिया गया है। पीयू प्रयोगशालाओं को खोलने के लिए अलग एसओपी तैयार करने में लगा है। इसके लिए समिति का गठन भी किया है। अधिकारी शोधार्थियों के साथ बैठक के बाद ही नए दिशानिर्देशों के साथ अंतिम फैसला देंगे ।
विज्ञापन

शोधार्थी लाइब्रेरी और छात्रावास खोलने की मांग पर अड़े
पंजाब यूनिवर्सिटी रिसर्च स्कॉलर्स एसोसिएशन पिछले कई दिनों से लैब, लाइब्रेरी और हॉस्टल खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। एसोसिएशन के सदस्य और पीयू पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के रिसर्च स्कॉलर संदीप ने बताया कि केंद्र सरकार ने भी अनलॉक दिशानिर्देशों में रिसर्च स्कॉलर्स को यूनिवर्सिटी में बुलाने के लिए कहा है। लेकिन पीयू कोई एकतरफा फैसला लेने में नाकाम रहा है। अभी भी पहले विज्ञान के स्कॉलर को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं हमारी मांग है कि लाइब्रेरी और छात्रावास की व्यवस्था भी दी जाए। बिना लाइब्रेरी के कैसे काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयू के चार हॉस्टल बने हैं कोविड केअर सेंटर
पंजाब यूनिवर्सिटी रिसर्च स्कॉलर्स के प्रदर्शन के बाद प्रयोगशाला खुल रही हैं। अभी पीयू ने छात्रावास खाली करवा रखे हैं। महिला छात्रावास नंबर- 8, 9 , 10 और अंतरराष्ट्रीय छात्रावास को चंडीगढ़ प्रशासन ने कोविड केअर सेंटर बनाया हुआ है। ऐसे में पीयू शोधार्थियों बुलाकर उनके लिए रहने की व्यवस्था कहां करेगा, इस पर विचार विमर्श चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed