{"_id":"6213eda10c8db567e474dda0","slug":"kusum-selected-in-indian-fencing-women-s-team-chandigarh-news-pkl442722581","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुक की बेटी ने किया शहर का नाम रोशन, भारतीय फेंसिंग महिला टीम में कुसुम का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुक की बेटी ने किया शहर का नाम रोशन, भारतीय फेंसिंग महिला टीम में कुसुम का चयन
विज्ञापन
सेक्टर-10 स्थित स्कूल की प्रिंसिपल जैसमीन जोश के साथ।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। कुक की बेटी अपने परिवार के साथ साथ शहर का नाम भी रोशन किया है। फेंसिंग (तलवारबाजी) खिलाड़ी कुसुम का चयन भारतीय फेंसिंग महिला टीम में हुआ है। इस टीम को ताशकंद में एशियन जूनियर फेंसिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेना है। इसी महीने 25 फरवरी को भारतीय महिला फेसिंग टीम ताशकंद के लिए रवाना होगी। कुसुम के चयन पर गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर- 10 की प्रिंसिपल जैसमीन जोश, चंडीगढ़ फेंसिंग एसोसिएशन के सेक्रेटरी मुनीष शर्मा, प्रधान संदीप पाशी और कोच चरणजीत कौर ने बधाई दी।
जीसीजी-11 में बीए फाइनल वर्ष की छात्रा कुसुम के पिता खष्टी बल्लभ उपाध्याय कुक का काम करते हैं और मां राधा गृहणी हैं। कुसुम ने फेंसिंग के खेल की शुरुआत अपने स्कूल गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर- 10 की फेंसिंग अकादमी से की। यहां पर कोच चरणजीत कौर ने इस खिलाड़ी को तराशा और आज यह खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम की ओर से खेलने में सक्षम हुई।
बेहतर प्रदर्शन का प्रयास रहेगा
कुसुम ने बताया कि एशियन जूनियर फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का कैंप लगाया गया था। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह दी गई। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में एशिया की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें बेहतर खिलाड़ी शामिल होंगे। ऐसे में चैंपियनशिप के दौरान बेहतर प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगा। उनका प्रयास दमदार प्रदर्शन कर मेडल झटकना होगा।
विज्ञापन
कुसुम की उपलब्धियां
-इंटर स्कूल टूर्नामेंट में 5 स्वर्ण, एक सिल्वर और एक कांस्य पदक।
- स्कूल नेशनल टूर्नामेंट एक सिल्वर पदक।
- कैडेट नेशनल टूर्नामेंट में एक कांस्य पदक।
-जूनियर नेशनल टूर्नामेंट में एक कांस्य पदक।
-इंटर कॉलेज टूर्नामेंट में एक सिल्वर, दो कांस्य पदक।
-सीनियर नेशनल टूर्नामेंट में एक कांस्य पदक।
-ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी और खेलो इंडिया टूर्नामेंट में दो स्वर्ण, तीन सिल्वर और दो कांस्य पदक।