फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kurukshetra Mathura Geeta Jayanti Express Train Route Extends, Indian Railways

खुशखबरीः कुरुक्षेत्र-मथुरा गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बढ़ाया गया, देखें अब ये होगा रास्ता

Thu, 23 Jan 2020 11:22 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 23 Jan 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra Mathura Geeta Jayanti Express Train Route Extends, Indian Railways
सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली-करनाल-कुरुक्षेत्र रेल मार्ग के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। कुरुक्षेत्र-मथुरा गीता जयंती एक्सप्रेस 11901-02 ट्रेन को अब खजूराहो तक बढ़ा दिया गया है। यह गाड़ी 27 अप्रैल 2020 से नए नंबर 11841-42 से चलेगी। रेलवे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। पहले यह गाड़ी सप्ताह में पांच दिन चलती थी अब पूरे सप्ताह यह गाड़ी चलेगी।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र-खजूराहो गीता जयंती एक्सप्रेस 11842 गाड़ी कुरुक्षेत्र से दोपहर 2.55 बजे मिलेगी। 3.07 बजे नीलोखेड़ी, 3.21 बजे करनाल, 3.50 बजे पानीपत, 4.03 बजे समालखा, शाम 4.26 बजे सोनीपत, 5.23 बजे सब्जी मंडी, 6 बजे नई दिल्ली, 6.37 बजे निजामुद्दीन, 7.08 बजे फरीदाबाद, 8.04 बजे पलवल, रात्रि 8.29 बजे होडल, 8.41 बजे कोसी कलां, 8.55 पर छत्ता, 9.22 बजे मथुरा, 10.15 बजे आगरा कैंट, 10.58 बजे धौलपुर, रात्रि 12 बजे ग्वालियर, 2.05 बजे झांसी, 3.30 बजे ललितपुर, 4.24 बजे उदयपुरा, 4.48 बजे टीकमगढ़, सुबह 5.33 बजे खड़गपुर, 5.59 बजे ईशानगर, 6.22 बजे छत्रपुर व सुबह 8 बजे खजूराहो पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में 11841 नंबर से यह गाड़ी शाम को 6.35 बजे खजूराहो से मिलेगी। 11.22 बजे करनाल पहुंचेगी। 12.01 बजे नीलोखेड़ी व 12.40 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। स्थानीय व्यवसायी समाजसेवी राजीव कुमार का कहना है कि मध्यप्रदेश के लिए गाड़ी मिली है। इस ट्रेन से आगरा, ग्वालियर, झांसी, ललितपुर व टीकमगढ़ की राह भी आसान होगी। पर्यटन, वाणिज्य, शिक्षा व अन्य दृष्टि से हर लिहाज से यह गाड़ी बेहतर रहेगी। इस ट्रेन से स्थानीय जनता को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed