फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kuldeep Kumar took charge, only old faces are in the fray for Senior Deputy and Deputy Mayor.

Chandigarh News: कुलदीप कुमार ने संभाला पदभार, सीनियर डिप्टी व डिप्टी मेयर के लिए पुराने चेहरे ही मैदान में

Thu, 29 Feb 2024 03:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep Kumar took charge, only old faces are in the fray for Senior Deputy and Deputy Mayor.
चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर इंडिया गठबंधन के कुलदीप कुमार ने बुधवार को मेयर का पद ग्रहण कर लिया। नगर निगम में ढोल और रेड कारपेट से उनका स्वागत हुआ। आप-कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता कुलदीप को बधाई देने पहुंचे। पद ग्रहण के बाद इंडिया गठबंधन और भाजपा प्रत्याशियों ने सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन भरे। दोनों तरफ से पुराने चेहरों को ही फिर मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन

मेयर कुलदीप कुमार सुबह 10 बजे मेयर की गाड़ी में बैठकर निगम कार्यालय पहुंचे और पांचवें तल पर अपने दफ्तर में जाकर पद ग्रहण किया। उन्हें मेयर की कुर्सी पर बैठाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजवीर सिंह घुम्मन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एसएस अहलूवालिया, लार्ज इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड पंजाब के चेयरमैन प्रदीप छाबड़ा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की, नरेश गर्ग, चंद्रमुखी शर्मा, कौशल सिंह, विक्रम पुंडीर, पार्षद प्रेम लता, दमनप्रीत सिंह, जसवीर सिंह लाडी, योगेश ढींगरा, मुनव्वर, रामचंद्र यादव, अंजू कत्याल, सुमन शर्मा, जसविंदर कौर समेत बड़ी संख्या में आप व कांग्रेस अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


पहली बैठक में लाएंगे 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देने का एजेंडा : कुलदीप
मेयर कुलदीप ने कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है। आप ने शहरवासियों से जो वादे किए हैं, उन्हें जल्द ही पूरा किया जाएगा। अभी नगर निगम का बजट पास नहीं हुआ है। चुनाव के कुछ दिन बाद ही सदन की बैठक भी बुलाई जाएगी ताकि जो रुके हुए काम हैं, उन्हें पूरा किए जा सके। पहली बैठक में 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देने का एजेंडा लाया जाएगा। सदन से पास होने के बाद प्रस्ताव को प्रशासन से भी पास कराएंगे। दिल्ली सरकार पानी और बिजली मुफ्त दे रही है। उसी तर्ज पर चंडीगढ़ में भी सुविधा दी जाएगी। कहा कि सब-कमेटियों और वार्ड कमेटियों के गठन के लिए सदन में ही एजेंडा लाकर और पार्षदों से नाम मांग लिए जाएंगे ताकि आचार संहिता के लागू होने से पहले अधिकतर काम पूरे कर लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा-गठबंधन ने भरा नामांकन, उतारे पुराने चेहरे
सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा, आम आदमी पार्टी-कांग्रेस इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों ने नामांकन भर दिया है। एक बार फिर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद पर पुराने चेहरे ही उतारे गए हैं। इंडिया गठबंधन ने सीनियर डिप्टी मेयर पद पर गुरप्रीत सिंह गाबी को खड़ा किया है, उनके खिलाफ भाजपा के कुलजीत सिंह संधू चुनाव लड़ रहे हैं। डिप्टी मेयर पद पर गठबंधन की निर्मला देवी के खिलाफ भाजपा ने पार्षद राजेंद्र शर्मा को उतारा है। नामांकन के लिए वीरवार का भी दिन है लेकिन दोनों पार्टियां किसी तरह का कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती थीं इसलिए पहले दिन ही नामांकन दाखिल कर दिया। अब चार मार्च को चुनाव होने हैं। वर्तमान में बहुमत भाजपा के पास है लेकिन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस जीत दर्ज करने का दम भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed