फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kuldeep Bishnoi objected to the use of the word Bishnoi gang by Media

Haryana News: 'बिश्नोई गैंग' शब्द के इस्तेमाल पर कुलदीप की आपत्ति, सूचना एवं प्रसारण मंत्री को लिखा पत्र

Sun, 05 Jun 2022 11:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Jun 2022 11:23 PM IST
सार

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि वह मांग करते हैं कि मीडिया संस्थानों को निर्देश दिया जाए कि भविष्य में बिश्नोई गैंग शब्द का इस्तेमाल न किया जाए। 

विज्ञापन
Kuldeep Bishnoi objected to the use of the word Bishnoi gang by Media
कुलदीप बिश्नोई - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा की आदमपुर विधानसभा से विधायक कुलदीप बिश्नोई ने मीडिया संस्थानों की तरफ आपराधिक वारदात को लेकर बिश्नोई गैंग शब्द का इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई है। इसे लेकर उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को पत्र भी लिखा है। पत्र के माध्यम से विधायक ने कहा कि मीडिया संस्थानों द्वारा समाचारों में बिश्नोई गैंग शब्द का इस्तेमाल करने से पूरे बिश्नोई समाज में गहरा रोष है। अच्छे व बुरे लोग हर जाति व समुदाय में होते हैं लेकिन इस प्रकार से पूरे समाज के बारे में अपशब्द लिखना निंदनीय है। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि वह मांग करते हैं कि मीडिया संस्थानों को निर्देश दिया जाए कि भविष्य में बिश्नोई गैंग शब्द का इस्तेमाल न किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed