{"_id":"950fa0ce7c5feb33ea8a8393eccf4b2d","slug":"kuldeep-bishnoi-candidates-list-for-haryana-assembly-elections-2014-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, बिश्नोई कब जारी करेंगे पहली सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, बिश्नोई कब जारी करेंगे पहली सूची
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 15 Sep 2014 09:22 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में महा गठबंधन की संभावनाएं समाप्त होने के बाद अब हजकां अपने प्रत्याशियों की सूची पर मंथन में जुट गई है। मंगलवार तक पार्टी की पहली सूची जारी हो सकती है। अभी यह तय नहीं हो पाया है कि हरियाणा जन चेतना पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और हजकां कितनी पर।
विज्ञापन
हरियाणा जन चेतना पार्टी से गठबंधन के बाद हजकां बसपा के साथ भी समझौते के प्रयास में थी। दोनों पार्टी प्रमुख कुलदीप बिश्नोई और विनोद शर्मा कई दिनों से बसपा सुप्रीमो मायावती और बसपा के सीएम उम्मीदवार डा. अरविंद शर्मा से संपर्क बनाए हुए थे। लेकिन अब इस महा गठबंधन की सभी उम्मीद खत्म हो गई हैं।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि दोनों पार्टियों में कुछ सीटों और सीएम उम्मीदवार को लेकर सहमति नहीं बन पाई। जानकारों का कहना है कि हजकां ने बसपा से गठबंधन तोड़कर भाजपा से हाथ मिला लिया था। यह खाई अभी तक नहीं भर पाई है। सूत्रों का कहना है कि हजकां की भाजपा, कांग्रेस और इनेलो के बागियों पर है।
विज्ञापन
महागठबंधन की बात सिरे चढ़ी या नहीं, इस बारे में मुझे सही से जानकारी नहीं है। हां, इतना जरूर है कि हजकां अपने प्रत्याशियों की सूची पर विचार कर रही है। पार्टी अपनी पहली सूची जल्द जारी कर देगी। करीब दो दर्जन नामों पर सहमति भी बन गई है।