फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kuldeep Bishnoi accepts challenge of Bhupinder Singh Hooda

सियासी संग्राम: कुलदीप बिश्नोई ने स्वीकारी हुड्डा की चुनौती, कहा- खुद या बेटे को आदमपुर से चुनाव लड़वाएं, पता लग जाएगी लोकप्रियता

Mon, 20 Jun 2022 01:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Jun 2022 01:00 AM IST
सार

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि पूरा देश जानता है कि आया राम-गया राम कहावत कहां से आई। गया राम ने एक ही दिन में तीन दल बदले थे, इसलिए चौधरी उदयभान को अपना राजनीतिक इतिहास याद रखना चाहिए।

विज्ञापन
Kuldeep Bishnoi accepts challenge of Bhupinder Singh Hooda
कुलदीप बिश्नोई और भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : फाइल

विस्तार

कांग्रेस के खिलाफ वोट देने वाले विधायक कुलदीप बिश्नोई ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की चुनौती स्वीकार की है। साथ ही चुनौती देते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा या उनके बेटे सांसद दीपेंद्र हुड्डा अपनी सदस्यता छोड़कर आदमपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं। यहां पर पता लग जाएगा कि उनकी कितनी लोकप्रियता है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि एक दिन पहले ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ मोर्चा खोला था और कहा कि वह आदमपुर से इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़कर देख लें। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि अगर हुड्डा में हिम्मत है तो वह आदमपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं। बिश्नोई ने कहा कि आदमपुर हलका नहीं बल्कि हमारा परिवार है और चुनाव कुलदीप नहीं आदमपुर की जनता लड़ती है। 
विज्ञापन


बिश्नोई ने आरोप लगाया कि हुड्डा पिता-पुत्र हरियाणा में कांग्रेस को अपनी जेब में रखना चाहते हैं, इसलिए पार्टी के असल कार्यकर्ता निराश हैं। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान द्वारा चौधरी भजन लाल पर अहसान किए जाने पर बिश्नोई ने कहा कि उदयभान को कुछ भी कहने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। बिश्नोई ने कहा कि पूरा देश जानता है कि आया राम-गया राम कहावत कहां से आई। गया राम ने एक ही दिन में तीन दल बदले थे, इसलिए चौधरी उदयभान को अपना राजनीतिक इतिहास याद रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed