{"_id":"5f45384a8eb96e7d3175e132","slug":"krishna-janmashtami-2020-12-cute-kanha-of-chandigarh-will-be-honored-on-30-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी को पहुंची 600 से ज्यादा नन्हें कान्हा की तस्वीरें, 12 बच्चों को 30 अगस्त को मिलेगा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी को पहुंची 600 से ज्यादा नन्हें कान्हा की तस्वीरें, 12 बच्चों को 30 अगस्त को मिलेगा पुरस्कार
Tue, 25 Aug 2020 09:42 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला को प्राप्त हुई नन्हे कान्हा की तस्वीरें।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्माष्टमी के अवसर पर अमर उजाला ने अपने पाठकों से नन्हें कान्हा की तस्वीरें मंगवाई थीं। पाठकों की ओर से इसका जबरदस्त रिस्पांस मिला। नन्हें कान्हा का 30 अगस्त रविवार को सम्मान किया जाएगा। 600 से ज्यादा ई-मेल प्राप्त हुईं। इनमें से 500 से ज्यादा फोटो तीन दिन में प्रकाशित की गईं। नन्हें कान्हा की अखबार में तस्वीरें देखकर हर कोई खिलखिला उठा।
विज्ञापन
इस दौरान तय किया गया था कि इन तस्वीरों में से सर्वश्रेष्ठ 11 फोटो को चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इन फोटो का चयन करना काफी मुश्किल था। दरअसल, हर फोटो का अपना आकर्षक था। ऐसी स्थिति में कुल 12 फोटो का चयन किया गया है। इन बच्चों को हुआ चयन छवि, वैदिक, पार्थ ठाकुर, शंभवी रावत, अरनव साजवान, सिया, आकाश नेगी, युवान महाजन, हितक्ष, दिवांश-काव्या, बिपाशा-रोहित और शाइन बिष्ठ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी बच्चों को किया जाएगा पुरस्कृत
इन सभी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। इन बच्चों के अभिभावकों से निवेदन है कि वे 30 अगस्त रविवार को चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित एससीओ नंबर 34-37 कार्यालय से अपने बच्चे का पुरस्कार प्राप्त कर लें। साथ ही अपने साथ एक पहचान पत्र जरूर लाएं।