फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kooch Bihar Trophiy in Chandigarh strong position

कूच बिहार ट्राफी में चंडीढ़ के सामने विदर्भ मजबूत

Tue, 28 Jan 2020 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Kooch Bihar Trophiy in Chandigarh  strong position
चंडीगढ़। नागपुर में चंडीगढ़ और विदर्भ के बीच चल रही कूच बिहार ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में विदर्भ सलामी बल्लेबाज मोहम्मद फेज और आवेश शेख के शतकों से 408 रन बना चुका है। चंडीगढ़ ने पहली पारी में 132 बनाए थे। इस तरह विदर्भ को पहली पारी में 276 रनों की बढ़त मिल चुकी है। दिन का खेल खत्म होने तक चंडीगढ़ अपनी दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 9 रन बनाकर संघर्ष करता दिखा।
विज्ञापन

इससे पहले रविवार को चंडीगढ़ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और पूरी टीम 37वें ओवर में 132 रनों पर धराशायी हो गई। युवराज चौधरी ने पारी का सर्वोच्च स्कोर 48 रन बनाया। जवाब में उतरे विदर्भ के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद फैज के 121, आवेश शेख के 112 केशतकाें और कप्तान अमन मोखाडे 61 के अर्धशतक की मदद से विदर्भ ने 408 रनों का स्कोर खड़ा किया। गेंदबाजी में चंडीगढ़ से युवराज चौधरी और अमित शुक्ला ने चार-चार विकेट चटकाए, जबकि राज अंगद बावा ने दो विकेट चटकाए। अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी चंडीगढ़ का पहला विकेट सस्ते में गिरा। हरनूर सिंह एक रन पर हर्ष दुबे की ओर से एलबीडब्ल्यू आउट हुए। दिन खत्म होने तक चंडीगढ़ का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 9 रन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed