{"_id":"91e17a9d117f69c9c5a20cb2fef85e52","slug":"know-the-reasons-of-knee-pain-and-tips-for-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, घुटनों के दर्द के कारण और बचाव के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, घुटनों के दर्द के कारण और बचाव के उपाय
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 23 Jun 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैक्स सुपर स्पेशलिएटी हास्पिटल मोहाली की ओर से चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में रविवार को मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 300 से अधिक सदस्यों की जांच की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर आर्थोपेडिक्स डिपार्टमेंट के हेड डॉ. मनुज वाधवा ने बताया कि हाल की स्टडी से स्पष्ट हुआ है कि नंगे पैर चलने के मुकाबले हाई हील पहनकर चलने में घुटनों को 25 प्रतिशत अधिक जोर लगाना पड़ता है।
विज्ञापन
लंबे समय तक हाई हील का उपयोग महिलाओं में घुटनों के जोड़ों में दर्द का एक प्रमुख कारण हो सकता है। वाधवा ने बताया कि यदि समय पर वजन को कम कर लिया जाए तो घुटनों की बीमारी से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
शरीर का वजन उपयुक्त बनाए रखने के लिए सभी को नियमित तौर पर व्यायाम करना चाहिए और मांसपेशियों और जोड़ों की सुरक्षा के लिए बैठने-उठने का अंदाज भी सही रखना चाहिए।
कैंप में डॉक्टर सुमित वाधवा, डॉ. दिनेश जोशी और डा. वीएस सचदेव ने मरीजों के हार्ट, हड्डियां और अन्य हिस्सों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी।
इस दौरान इलेक्ट्रो कार्डियो ग्राफ (ईसीजी), ब्लड शुगर टेस्ट, बीपी टेस्ट्स और बोन मास डेन्सिटी टेस्ट भी किए गए। कैंप का उद्घाटन गोल्फ क्लब के प्रेसिडेंट बरिंदर सिंह गिल और चेयरमैन डॉ. जीएस कोछड़ ने किया।