फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know the food menu of Bharat Jodo Yatra in Punjab

Bharat Jodo Yatra: यात्रियों को परोसी गईं आठ तरह की सब्जियां, चिकन व पालक पनीर की भी व्यवस्था

Thu, 12 Jan 2023 12:57 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़/लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़/लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 12 Jan 2023 12:57 AM IST
सार

लुधियाना कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय तलवार ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस व लोगों में काफी उत्साह है। लोग उन्हें देखने व मिलने भारी संख्या में आ रहे हैं। यह दृश्य विपक्ष को डरा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वागत में कोई कमी नहीं रखना चाहते है। 

विज्ञापन
Know the food menu of Bharat Jodo Yatra in Punjab
भारत जोड़ो यात्रा का भोजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पंजाब की मेहमानवाजी का भी खास ध्यान रखा गया। राहुल के साथ चल रहे यात्रियों की खूब मेहमानवाजी की गई। मंडी गोबिंदगढ़ के खालसा स्कूल में बने यात्रा स्थल पर पंजाब के खानों को परोसा गया। यात्रियों ने मिक्स वेज, कढ़ी पकौड़ा, पालक पनीर, दाल मखनी, मशरूम मटर, चिकन, पुलाव, ग्रीन सलाद, तंदूरी रोटी, बटर नॉन, मूंग का हलवा और गर्म गुलाब जामुन का स्वाद चखा। इसके अलावा कॉफी, चाय, बिस्किट और फिल्टर पानी की भी व्यवस्था थी।

विज्ञापन


गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा लुधियाना पहुंचेगी। कांग्रेस नेता यहां राहुल गांधी का पंजाबी ढोल की थाप व फूलों की वर्षा कर स्वागत करेंगे। वहीं सुबह नाश्ते में चाय, पकौड़े व बिस्किट का इंतजाम किय गया है। दोपहर में मक्की की रोटी और सरसों का साग परोसा जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय तलवार ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस व लोगों में काफी उत्साह है। लोग उन्हें देखने व मिलने भारी संख्या में आ रहे हैं। यह दृश्य विपक्ष को डरा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वागत में कोई कमी नहीं रखना चाहते है। 


उन्होंने बताया कि जुगियाना पहुंचने पर राहुल गांधी का ढोल की थाप से स्वागत किया जाएगा। इस दौरान युवा भंगड़ा करते नजर आएंगे। राहुल गांधी को पंजाब की मिठाई भी खिलाई जाएगी। नाश्ते में चाय, पकौड़े और बिस्किट तो लंच में मिक्की की रोटी और सरसों का साग परोसा जाएगा।



इस बीच राहुल गांधी जुगियाना से समराला चौक तक आएंगे। उनका 15 जगहों पर कांग्रेस नेताओं की अगुवाई में बनी टीमें स्वागत करेंगी। ढंढारी, शेरपुर चौक, ट्रांसपोर्ट नगर चौक से वे समराला चौक तक आएंगे। यहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। बाद में दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 14 जनवरी को लाडोवाल से फिर भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी। इसके बाद यात्रा जालंधर रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed