फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know More Things about Chaudhary Devi Lal

देवीलाल के बारे में ये बात भी जानिए

Tue, 23 Sep 2014 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा) Updated Tue, 23 Sep 2014 02:30 PM IST
विज्ञापन
Know More Things about Chaudhary Devi Lal

देवीलाल का सरल स्वभाव ही उनकी ताकत थी। राजनीति का उनका अपना ही एक अनोखा अंदाज था। चुनाव के समय टिकट के चाहने वालों से सवाल पूछा करते थे। सवालों का उचित जवाब देने वाले को टिकट दी जाती थी।

विज्ञापन


इसके साथ देवी लाल पहले चुनाव प्रचार घोड़ों या ऊंट से किया करते थे। इसके बाद उन्होंने प्रचार के लिए एक जीप खरीदी। जिसका नंबर 501 था।

टिकट वितरण के मामले में देवीलाल की अपनी ही शैली थी। टिकट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का इंटरव्यू वे खुद लेते थे। उनके सवाल होते थे कि हलके में गांव कितने हैं? कितने शहर आते हैं?, हलके में वोटरों की संख्या क्या है? इसमें महिला, पुरुषों की संख्या क्या है? हलके की मुख्य समस्या क्या है?
विज्ञापन


इन सब सवालों का जवाब बेशक टिकट के चाहने वाले दे देते लेकिन वे देवीलाल के आखिरी सवाल पर अटक जाते। देवीलाल का आखिरी सवाल होता कि राजनीति में आने की उनकी मंशा क्या है?
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि चौटाला ने बताया कि उनके दादा देवीलाल गर्मियों में चार बजे उठते थे। करीब तीन से चार किलोमीटर सैर करते थे। सर्दियों में सुबह 5 बजे उठकर सैर पर निकल जाते थे। पगड़ी उनकी शान थी। वे खुद पगड़ी बांधते थे।


बाद में लोगों के बीच आ जाते थे। सबसे पहले वे पंचायत की समस्या सुलझाते थे। बाद में निजी कार्यों के लिए आने वाले लोगों की बात सुनते थे। मुख्यमंत्री या उपप्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने कभी अपनी दिनचर्या नहीं बदली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed