फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know Mathematics of BJP Haryana Election Cndidates List

जानिए, भाजपा की पहली लिस्ट के पीछे का गणित

Fri, 12 Sep 2014 12:51 PM IST
श्याम द्विवेदी/अमर उजाला, रोहतक
श्याम द्विवेदी/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 12 Sep 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
Know Mathematics of BJP Haryana Election Cndidates List

लंबे मंथन के बाद 43 विधानसभा क्षेत्रों की इस पहली लिस्ट को जारी करने में भाजपा ने जहां अपना आंतरिक सर्वे कराया, वरिष्ठ नेताओं की रिपोर्ट ली और बाहरी केंद्रीय मंत्रियों को जिम्मेदारी देकर स्थानीय स्थिति का जायजा लिया। इन सब के अलावा भाजपा आलाकमान ने नरेंद्र मोदी की लहर का विशेष ध्यान रखा।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव परिणाम के आंकड़ों पर नजर दौड़ाते हुए भाजपा आलाकमान ने पहली लिस्ट में ज्यादातर उन सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जिन पर मोदी लहर का खास असर रहा था और परिणाम में भाजपा ने वहां लंबी बढ़त हासिल की थी। यही कारण है कि पहली लिस्ट में कोई दिग्गज नेता अपने किसी रिश्तेदार को टिकट नहीं दिलवा पाया।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में बढ़त वाली इन सीटों पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और नरेंद्र मोदी ने या तो कैडर के प्रत्याशी को चुना अथवा किसी अन्य दल से टूटकर आए नेता को टिकट से नवाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टिकट वितरण में किसी स्थानीय दिग्गज नेता की इसलिए भी नहीं सुनी गई क्योंकि जिन 43 सीटों पर यह टिकट वितरित की गई उनमें लोकसभा चुनाव में 31 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा था और उसने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को भारी मतों से हराया था।

जबकि हिसार और सिरसा लोकसभा क्षेत्र से घोषित आठ सीटों पर भाजपा का प्रत्याशी मैदान में नहीं था। यहां भाजपा ने हजकां के साथ चुनाव लड़ा था और हजकां का ही प्रत्याशी मैदान में था।

ये है अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल का गणित

Know Mathematics of BJP Haryana Election Cndidates List

अंबाला
अंबाला लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इनमें पार्टी ने  पंचकूला से ज्ञान चंद, नाराणगढ़ से नायब सैनी, अंबाला कैंट से अनिल विज, साढौरा से बलवंत सिंह और जगाधरी से कंवरपाल गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है।

लोकसभा चुनाव में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में सांसद रतन लाल कटारिया ने 71750, अंबाला कैंट से 61501, नारायणगढ़ से 62781,  साढौरा से 65771, और जगाधरी से 76674 वोट पाकर शानदार प्रदर्शन किया था। अब विधानसभा क्षेत्र में उतरे प्रत्याशी फिर मोदी लहर का लाभ उठाकर विधानसभा पहुंचने की कोशिश करेंगे।

कुरुक्षेत्र

इस लोकसभा क्षेत्र की चार विधानसभा सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। इनमें रादौर से श्याम सिंह राणा, लाडवा से पवन सैनी, शाहबाद से कृष्णा बेदी और गुहला से कुलवंत बाजीगर मैदान में हैं।

इस लोकसभा सीट रादौर विधानसभा क्षेत्र में सांसद राजकुमार सैनी ने 67782, लाडवा से 54650, शाहबाद से 41064 और गुहला से 34428 वोट पाकर कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल को पराजित किया था।

करनाल
इस लोकसभा क्षेत्र से भाजपा आलाकमान ने अभी चार प्रत्याशी घोषित किए हैं इनमें करनाल से मनोहर लाल खट्टर, असंध से बख्श सिंह, पानीपत ग्रामीण से महिपाल ढांटा और इसराना से कृष्ण पंवार। इन विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा सांसद अश्विनी चोपड़ा को मोदी लहर का खास लाभ हुआ था।

क्योंकि चुनाव से मात्र चंद दिन पहले ही उनका टिकट घोषित हुआ था और उन्होंने ने करनाल विधानसभा क्षेत्र से 78825, असंध से 43703, पानीपत ग्रामीण से 77083 और इसराना से 45737 वोट पाकर कांग्रेस के दिग्गज नेता अरविंद शर्मा को मात दी थी।

ये है अन्य राज्यों का गणित

Know Mathematics of BJP Haryana Election Cndidates List

सोनीपत  
सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी ने तीन विधानसभा क्षेत्रों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। इनमें राई से कृष्णा गहलावत, खरखौदा से कुलदीप काकरान और सोनीपत से कविता जैन को मैदान में उतारा है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा सांसद रमेश कौशिक ने राई विधानसभा सीट पर 34942, खरखौदा से 24426 और सोनीपत में 57832 वोट पाकर कांग्रेस के जगबीर मलिक को मात दी थी।

रोहतक  
इस लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धनखड़ को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने पराजित किया था। हालांकि उस चुनाव में ओमप्रकाश धनखड़ ने बहादुरगढ़ विधानसभा सीट पर दीपेंद्र हुड्डा को मात दी थी उन्होंने 46311 वोट पाए थे जबकि दीपेंद्र यहां 42783 वोट पाकर उनसे पीछे रह गए थे।

इस विधानसभा चुनाव में बहादुरगढ़ सीट से भाजपा ने नरेश कौशिक को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को बादली से प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा ने महम से शमशेर सिंह खरकड़ा और गढ़ी सांपला किलोई से धर्मवीर हुड्डा को प्रत्याशी बनाया है।

भिवानी/महेंद्रगढ़
इस लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने पांच विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें दादरी से सोमवीर सांगवान, भिवानी से घनश्याम सर्राफ, अटेली से संतोष यादव, महेंद्रगढ़ से रामबिलास शर्मा और नारनौल से ओम प्रकाश यादव को प्रत्याशी बनाया है।

बंसी लाल के इस गढ़ में लोकसभा चुनाव के दौरान मुकाबला धरमवीर सिंह और श्रुति चौधरी के बीच था। यहां महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में धरमवीर सिंह ने 55336, नारनौल में 47210, दादरी में 38599, भिवानी में 48313 और अटेली में 68570 वोट पाकर श्रुति चौधरी को मात दी थी।

ये है बाकी राज्यों का गणित

Know Mathematics of BJP Haryana Election Cndidates List

गुड़गांव
इस लोकसभा क्षेत्र में फिलहाल भाजपा ने चार विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी घोषित किए हैं। इनमें बावल से डॉ बनवारी लाल, पटौदी से विमला चौधरी, बादशाहपुर से राव नरवीर सिंह और गुड़गांव से उमेश अग्रवाल मैदान में हैं।

लोकसभा चुनाव के दौरान इन विधानसभा क्षेत्रों में मोदी का लहर खास दिखाई दिया था। यहां के सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बावल से 84825, पटौदी से 9220, बादशाहपुर से 130918 और गुड़गांव से 125164 वोट पाकर इनेलो के जाकिर हुसैन को मात दी थी।

फरीदाबाद

इस लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें हथीन से चौधरी हर्ष कुमार, पलवल से दीपक मंगला, पृथला से नैनपाल रावत, बदखाल से सीमा त्रिखा और बल्लभगढ़ से मूलचंद शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

लोकसभा चुनाव में इन विधानसभा क्षेत्रों में सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने हथीन से 45554, पलवल से 86259, पृथला से 56400, बदखल से 79598 और बल्लभगढ़ से 78816 वोट पाक कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना को मात दी थी। एनसीआर के इन विधानसभा क्षेत्रों में एक बार फिर मोदी लहर की आस है।

सिरसा और हिसार
लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा-हजकां गठबंधन के कारण भारतीय जनता पार्टी ने सिरसा और हिसार लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशी नहीं उतारे थे। यहां से गठबंधन के तहत हजकां ने अपने प्रत्याशी घोषित किए थे।

इस चुनाव में हिसार लोकसभा क्षेत्र में अब तक घोषित सीटों में से हिसार, हांसी, बरवाला और नलवा सीटों पर कुलदीप बिश्नोई आगे रहे थे जबकि शेष पर दुष्यंत चौटाला ने बाजी मारी। इस चुनाव में हिसार लोकसभा सीट पर जीत इनेलो के दुष्यंत चौटाला की हुई जबकि सिरसा में इनेलो के चरणजीत सिंह रोड़ी ने जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed