फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know Here about Digvijay Chautala

एक दिन दिग्विजय चौटाला के साथ

Tue, 23 Sep 2014 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Tue, 23 Sep 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
Know Here about Digvijay Chautala

उम्र छोटी है पर अनुभव काफी हो चुके हैं। स्कूली समय से ही मंच पर बोलने की कला और राष्ट्रीय स्तर पर खेल में प्रदर्शन से नेतृत्व के गुण छोटी सी आयु में ही सीखी लिए। हम बात कर रहे हैं अजय सिंह चौटाला के छोटे बेटे दिग्विजय चौटाला की।

विज्ञापन


ऊर्जा से भरपूर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष को थकावट का अहसास नहीं होता। लोगों के बीच ज्यादा से ज्यादा समय बिताना दिग्विजय की आदत बन चुकी है। कहीं भी हो पर शारीरिक व्यायाम करने में आलस नहीं करते। लंदन से लॉ कर रहे दिग्विजय ने चुनावी व्यस्तता के चलते अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
विज्ञापन


चौधरी देवीलाल की चौथी पीढ़ी में मजबूत स्तंभ बने दिग्विजय चौटाला सुबह छह बजे उठते हैं। एक घंटा व्यायाम करते हैं। वे कहते हैं कि फिटनेस जरूरी है। उसके बाद नास्ते में फ्रूट या जूस लेते हैं। आधा से एक घंटा तक लोगों से मिलते हैं। लोगों से मिलते समय उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसिक तनाव में कभी नहीं आते। नौ से साढे़ नौ बजे फील्ड के लिए रवाना हो जाते हैं। लंच फील्ड में ही होता है। रात को घर लौटने के बाद वरष्ठि नेताओं से चर्चा उसके बाद डिनर। डिनर में घर का सादा खाना ही पसंद करते हैं।

दिग्विजय चौटाला को भिवानी लोक सभा क्षेत्र में प्रचार की जिम्मेवारी दी गई है पर बीच-बीच में समय निकाल कर प्रदेश के अन्य हलकों में भी जाते हैं। क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी दिग्विजय का कहना है कि वर्तमान समय में युवा ही राजनीतिक का रुख बदल सकते हैं इसलिए युवाओं को राजनीति में जोड़ने का पूरा प्रयास हो रहा है।


वह कहते हैं कि आराम करना तो हमारे पूर्वजों ने हमें सिखाया ही नहीं। चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चल कर मेरे दादा ओमप्रकाश चौटाला ने जो मेहनत की उसी के चलते उन्हें लौह पुरुष कहा जाता है। जन सेवा का पथ हमें विरासत में मिला है और अपनी विरासत को संभालना हमारा दायित्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed